Trending

सिंधु आर्कटिक ओपन के क्वार्टरफाइनल में

पीवी सिंधु आर्कटिक ओपन बैडमिंटन के राउंड ऑफ में 16 के महिला एकल मैच में चीनी ताइपे की वेन ची सू को हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु आज यहां खेले गये राउंड ऑफ 16 के महिला एकल मैच में विश्व की 22वें नंबर की शटलर चीनी ताइपे की वेन ची सू को 21-11, 21-10 से हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई।

13वीं वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु ने शुरुआती मिनटों में ही चीनी ताइपे के ख़िलाफ़ बढ़त हासिल कर ली और अपने दबदबे को बरक़रार रखते हुए बैक-टू-बैक प्वाइंट अपने नाम करते हुए 21-11 से पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में सिंधु आत्मविश्वास से लबरेज़ नजर आईं और एकतरफा गेम में वेन ची सू को 21-10 से हराकर बीडब्ल्युएफ सुपर 500 टूर्नामेंट का यह प्री-क्वार्टरफाइनल मैच जीत लिया।

बताते चले कि इन दोनों प्लेयर्स का सामना एशियन खेल के राउंड ऑफ 32 में हुआ था, जहां भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने सीधे गेम में जीत दर्ज की थी। सिंधु ने इससे पहले राउंड ऑफ 32 मैच में नोज़ोमी ओकुहारा को हराकर अगले राउंड में जगह बनाई थी।

दिन के अन्य मैच में तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी भी अपने मैच के लिए कोर्ट पर नज़र आएगी। किदांबी श्रीकांत भी पुरुष एकल में अपना प्री-क्वार्टरफाइनल मैच खेलेंगे। इसके साथ ही महिला एकल में आकर्षी कश्यप चीन की वांग झीयी को टक्कर देंगी।