छह महीने बाद कीवी टीम में केन विलियमसन की वापसी, बांग्लादेश से टक्कर आज
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच वनडे वर्ल्ड कप का 11वां मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगा और कीवी कप्तान केन विलियमसन इस मैच में खेलेंगे। वो इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में और नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में भी नहीं खेल सके थे।
वर्ल्ड कप : दोपहर 2 बजे से होगा मैच
विलियमसन आईपीएल 2023 (31 मार्च) के दौरान चोटिल हुए थे, तब से वो मैदान से दूर थे। विलियमसन की गैरमौजूदगी में टॉम लैथम ने दोनों मैच में टीम की कमान संभाली।

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का इस वर्ल्ड कप में तीसरा मैच है। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और दूसरे मैच में नीदरलैंड को हराया था। बांग्लादेश ने पहले मैच में अफगानिस्तान को तो हरा दिया, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।
न्यूजीलैंड : पिछले 5 वनडे में से 4 में जीत मिली। एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका।
बांग्लादेश : 5 में से 1 में जीत और 3 में हार मिली। एक मैच नो रिजल्ट रहा।
दोनों टीमों के बीच अभी तक 41 वनडे खेले गए है, जिनमें 30 न्यूजीलैंड और 10 बांग्लादेश ने जीते है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। वनडे वर्ल्ड कप की बार करें तो अभी तक दोनों के बीच पांच मैच खेले गए है और सभी में कीवी टीम को जीत मिली है।
वर्ल्ड कप में इस वर्ष न्यूजीलैंड से डेवोन कॉन्वे ने सबसे अधिक रन बनाए है। उनके नाम 184 रन है। रचिन रवींद्र 174 रन के साथ दूसरे नंबर पर है। बॉलर्स में मिचेल सैंटनर ने 7 और मैट हेनरी ने 6 विकेट लिए है।
बांग्लादेश से शोरिफुल इस्लाम ने वर्ल्ड कप में सबसे अधिक 5 विकेट लिए है। मेहदी हसन और शाकिब अल हसन को 4-4 विकेट मिले है। लिट्टन दास टीम के टॉप रन स्कोरर है, उन्होंने 89 रन बनाए है।
चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच पर स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। यहां बल्लेबाजों पर स्पिनर्स हावी रहते है। यहां पिछला मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था। जिसमें भारत के स्पिनर्स ने 6 विकेट से लिए थे। चेन्नई में 13 अक्टूबर को मौसम ठीक रहेगा। बारिश की आशंका 25% है। तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
संभावित प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन/ईश सोढ़ी और ट्रेंट बोल्ट।
बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, लिट्टन दास, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदॉय, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान/नसुम अहमद।