पाकिस्तानी स्पोर्ट्स एंकर जैनब अब्बास ने किया खुलासा, इस वजह से अचानक छोड़ा भारत
दुनिया भर के मीडियाकर्मी में भारत में जारी वर्ल्ड कप को कवर करने के लिए आए है। इनमें एक नाम पाकिस्तानी स्पोर्ट्स एंकर जैनब अब्बास का भी है जो इस समय काफी सुर्खियों में है।
जैनब आईसीसी की डिजिटल टीम का हिस्सा थीं और वो पाकिस्तान के पहले दो मैच के लिए हैदराबाद में ही थीं, बीते सोमवार को उन्हें अचानक भारत से जाना पड़ा। जैनब के वापस स्वदेश लौटे जाने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी, अब इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने सफाई दी है।

जैनब ने बताया कि उन्हें उनके पुराने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जो प्रतिक्रियाएं इस समय सोशल मीडिया पर मिल रही है उससे वह डर गई थी जिस वजह से वह आन्न-फान्न में लौटीं।
जैनब अब्बास ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘मुझे न तो जाने के लिए कहा गया और न ही मुझे डिपोर्ट किया गया।
हालांकि, ऑनलाइन जो प्रतिक्रिया सामने आ रही थी, उससे मैं भयभीत और डरा हुआ महसूस कर रही थी। भले ही मेरी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था, मेरा परिवार और सीमा के दोनों ओर के दोस्त चिंतित थे। जो कुछ हुआ उस पर विचार करने के लिए मुझे कुछ स्थान और समय की जरूरत थी।

उन्होंने साथ ही लिखा ‘मैं साफ करना चाहती हूं कि वे (पुराने पोस्ट) मेरे मूल्यों या मैं आज जो व्यक्ति हूं उसके बारे में नहीं बताते है। ऐसी भाषा के लिए कोई बहाना या जगह नहीं है और जो भी आहत हुए है मैं उन सभी से तहे दिल से माफी मांगी हूं।
बता दें, जैनब को पाकिस्तान के हैदराबाद में खेले जाने वाले मैचों सहित तीन मैचों को कवर करने के लिए नियुक्त किया गया था। यह 35 वर्षीय एंकर छह अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के वर्ल्ड कप के पहले मैच के दौरान हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मौजूद थी।
जैनब ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर जब यह घोषणा की कि वह भारत में आईसीसी के लिए वर्ल्ड कप को कवर करेंगी तब उनके नाम के असत्यापित ‘एक्स’ अकाउंट पर पुराने कुछ पोस्ट वायरल हो गए। बताया जा रहा है कि इन पोस्ट में जैनब ने हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की थी।