Trending

बदरी-केदार के दर्शन को पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी

गोपेश्वर। फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने शुक्रवार को बदरीकेदार के दर्शन किए। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने दोनों स्थानों पर उनका स्वागत कर उन्हें प्रसाद भेंट किया।

शुक्रवार को पहले अभिनेत्री रानी मुखर्जी केदारनाथ धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इसके बाद रानी बदरीनाथ धाम पहुंचीं। बदरीनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।