Trending

ऑस्ट्रेलिया व श्रीलंका मैच पर बारिश का खतरा

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 16 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. लखनऊ मौसम केंद्र की तरफ से जारी ताजा अपडेट के अनुसार, पाक से पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो अभी वर्तमान में सेंट्रल पाक में बना हुआ है.

15 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ यूपी में दस्तक देगा. ऐसे में 15 से लेकर 17 अक्टूबर के बीच उत्तर प्रदेश में इसका असर देखने को मिलेगा. ऐसे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होगी. साथ में ही बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान है.

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 15 और 16 अक्टूबर को जिन जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने का पूर्वानुमान है उसमें बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली और उसके आसपास के क्षेत्र है.

16 और 17 अक्टूबर को यूपी के 33 जिलों में येलो अलर्ट जारी है, जहां बारिश होने के साथ ही बिजली गिरने का भी आशंका है. उनमें आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गौतम बुध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली और सीतापुर समेत उसके आसपास के क्षेत्र है.

15 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर के बीच उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अचानक बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ने का भी पूर्वानुमान है.