एटीपी शंघाई मास्टर्स : सेमीफाइनल में रूबलेव व दिमित्रोव की होगी टक्कर
एटीपी शंघाई मास्टर्स में अपना बदला चुकता करते हुए आंद्रे रुबलेव ने उगो हम्बर्ट को 6-2, 6-3 से मात देकर सेमीफाइनल में एंट्री ली।
कुछ दिन पहले रूबलेव और हम्बर्ट का बीजिंग में मैच हुआ था। उस समय हम्बर्ट ने रुबलेव को हराया था। रुबलेव ने बोला, बीजिंग में मैच में हम दोनों ने शानदार टेनिस खेला और मेरे पास मौके थे।
मैं मैच के लिए सर्विस कर रहा था। वह उस मैच में अच्छा खेल रहा था। मैंने बाद में देखने की कोशिश की कि मैंने उस मैच में क्या गलत किया।
उन्होंने कहा, मैंने आज वही गलतियां नहीं की और मैंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। मैं सीधे सेटों में जीतकर खुश हूं। मैंने शानदार मैच खेला और आज जीतकर मैं खुश हूं। सेमीफाइनल में रुबलेव का मैच ग्रिगोर दिमित्रोव से होगा, जिन्होंने शुक्रवार को निकोलस जैरी को 7-6(2), 6-4 से हराया।

दिमित्रोव सेमीफाइनल में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है। 32 वर्षीय खिलाड़ी का मानना है कि यह सीज़न उनके सर्वश्रेष्ठ में से एक है।
उन्होंने बोला, अगर मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो 2017 जीतने के मामले में मेरा सबसे अच्छा साल था। लेकिन यह भी काफी उतार-चढ़ाव भरा साल रहा। उन्होंने आगे बोला, मुझे लगता है कि मैं अपने करियर में एक ऐसे क्षण में हूं जहां मुझे बहुत अच्छा खेलने की आवश्यकता है।
मैं खुद को उस स्थिति में नहीं रख सकता जहां मैं 22 साल की उम्र में जिस तरह अभ्यास करता था, उसी तरह अभ्यास कर सकूं। मुझे ये जानना जरूरी है कि मेरा शरीर क्या कह रहा है।