आर्कटिक ओपन : पीवी सिंधु की सेमीफाइनल में एंट्री
आर्कटिक ओपन महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में स्टार भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने जगह बना ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में वियतनाम की थ्यू लिन्ह गुयेन को मात देकर सेमीफाइनल में एंट्री ली।
पीवी सिंधु ने दुनिया की 26वें नंबर की शटलर को लगातार तीन गेमों में 20-22, 22-20 और 21-18 से हराया। बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 इवेंट आर्कटिक ओपन के परिणाम, पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग रैंकिंग में गिने जाएंगे।

सिंधु ने इस वर्ष 14 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट खेले है। इनमें वह एक बार फाइनल, दो-दो बार सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल में पहुंची है।
बाकी खिलाड़ी निराशाजनक रूप से पहले या दूसरे दौर से बाहर हुए है। उन्होंने आखिरी बार पिछले साल सिंगापुर ओपन जीता था। हाल ही में हांग्जो में खत्म हुए एशियाई खेल में भी वह पदक जीतने में असफल रहीं। पीवी सिंधु आर्कटिक ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में बची एकमात्र भारतीय है।