Trending

इंग्लैंड-अफगानिस्तान की टक्कर कल, लेकिन इंग्लिश टीम को ये होगी दिक्कत

वनडे वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में शर्मनाक हार के बाद अपने अभियान को वापस पटरी पर लाने वाली गत विजेता इंग्लैंड रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी।

इंग्लैंड इस मैच में अफगानिस्तान पर बड़ी जीत हासिल करके ‘नेट रन रेट’ में सुधार करने की कोशिश करेगी। इंग्लैंड की इस टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी उन्हें 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड से 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम ने धर्मशाला में बांग्लादेश को 137 रन से हराकर अच्छी वापसी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबाजी चिंता का विषय रही थी।

अफगानिस्तान की बात करें तो लगातार दो मैच हारने के बाद उनके प्लेयर्स का मनोबल गिरा है। अफगानिस्तान को पहले मैच में बांग्लादेश से 6 विकेट और दूसरे मैच में मेजबान भारत से 8 विकेट से हार मिली थी। उनकी टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और वह इंग्लैंड के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला उलटफेर करने की कोशिश करेंगे।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच अपने धीमे स्वभाव के लिए जानी जाती है। छोटा ग्राउंड होने के बावजूद बल्लेबाज यहां संघर्ष करते हुए नजर आते है। स्पिनर्स को यहां अधिक मदद मिलती है। गेंद इधर फंस कर आती है। अभी तक वर्ल्ड कप के खेले गए यहां दोनों मैचों में एकदम विपरीत परिस्थितियां देखने को मिली है।

इस वर्ल्ड कप में दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हो रही है। सपाट पिच पर यहां बल्लेबाज जमकर रन बना रहे है। अभी तक दिल्ली में इस वर्ल्ड कप में खेले गए दोनों मैच हाई स्कोरिंग हुए है। पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर रिकॉर्ड 428 रन बनाए थे।

जवाब में श्रीलंका ने भी 326 रन ठोक दिए थे। भारत-अफगानिस्तान के दूसरे मैच में भी भारत ने 273 रन का टारगेट 15 ओवर रहते हासिल कर लिया था। पहली पारी का औसत स्कोर इस पिच पर 238 रन है। इंग्लैंड-अफगानिस्तान का मैच भी एक हाई स्कोरिंग मैच साबित हो सकता है।

अभी तक अरुण जेटली स्टेडियम में 30 वनडे खेले गए है, जिसमें से 14 मैच पहले बल्लेबाजी तो 15 मैच दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते है। एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, सैम करेन, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले, गस एटकिंसन।

अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।