Trending

विश्व कप : बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन चोटिल, भारत के खिलाफ मैच से पहले बड़ी मुश्किल

वनडे वर्ल्ड कप में भारत बनाम बांग्लादेश के बीच 19 अक्टूबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मैच होगा।
इस मैच से पहले बांग्लादेश के लिए बुरी खबर है। बांग्लादेश के वनडे कप्तान शाकिब अल हसन का चोट की वजह से भारत के खिलाफ खेलना संदिग्ध लग रहा है।

अगर नियमित कप्तान शाकिब अल हसन भारत के खिलाफ बड़े मैच में नहीं खेलते है तो बांग्लादेश की टीम को उनकी कमी खलेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान शाकिब अल हसन के बाएं हिस्से में चोट लग गई थी।

एक समय शाकिब अल हसन न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए संघर्ष कर रहे थे और 10 ओवर का कोटा पूरा करने के बाद उन्हें तुरंत स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया।

भारत के खिलाफ बड़े मैच की तैयारी के लिए बांग्लादेश शनिवार को चेन्नई से पुणे पहुंच गई। बता दें कि बांग्लादेश अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है।

बीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, “मैं यह बात दावे के साथ नहीं कह सकता कि शाकिब अल हसन भारत के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं खेलेंगे।

उन्होंने जोड़ देकर कहा कि वह जल्द से जल्द इस चोट के ठीक होने की उम्मीद कर रहे है। अगर 19 अक्टूबर को भारत के खिलाफ मैच में शाकिब अल हसन खेलते है तो उन्हें बहुत खुशी होगी। अगर शाकिब चोट की वजह से नहीं खेल पाते है तो यह बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका होगा।