Trending

केंद्रीय खेल मंत्री व दिल्ली एलजी ने दिल्ली हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ शुरू हो गई है। हाफ मैराथन में हर उम्र के लोग उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे है। लोग दौड़ के लिए समय से पहुंच सकें इसके लिए दिल्ली मेट्रो ने विशेष इंतजाम करते हुए अपनी सेवाएं सवेरे 3.45 बजे से शुरू कर दी थीं।

दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ को हरी झंडी दिखाई।

एलजी ने बोला कि, ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ एक तरह से ग्लोबल इवेंट बन गया है। पिछले साल इसमें 28,000 लोगों ने भाग लिया था और इस साल 36,000 लोग हिस्सा ले रहे है। इससे पता चलता है कि दिल्ली के लोग किस तरह फिट रहना चाहते है।