Trending

केन्या के डेनियल ने जीती दिल्ली हॉफ मैराथन

नई दिल्ली के जवाहर लाल स्टेडियम में सुबह साढ़े पांच बजे 33 हजार से अधिक लोगों ने दिल्ली हॉफ मैराथन में हिस्सा लेकर फिट रहने का संदेश दिया।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली वेदांत हॉफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपराज्यपाल ने इस मौके पर बोला कि, दिल्ली हॉफ मैराथन अब वैश्विक आयोजन का रूप ले रहा है। पिछले वर्ष इस आयोजन में 26 हजार लोग सहभागी रहे।

@delhihalfmarathon

इस बार 33 हजार लोगों ने भाग लिया। इनमें से अधिकांश दिल्ली व सीमावर्ती राज्यों के लोग है। यह उत्साह बताता है कि लोग अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक हो रहे है। इस आयोजन में हर आयु वर्ग के बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया।

दिल्ली वेदांत हॉफ मैराथन के अन्तर्गत अनेक तरह की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। 21.02 किलोमीटर की दौड़ तीन घंटे 30 मिनट में पूरी करनी थी।

इस साल की हॉफ मैराथन टूर्नामेंट केन्या के डेनियल एबियनो ने जीती। भारतीय धावकों में से अभिषेक, कार्तिक और सावन ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

10 किलोमीटर की दौड़ को 90 मिनट में पूरा करने की प्रतिस्पर्धा भी आयोजित हुई थी। इन प्रतिस्पर्धाओं के साथ ही हजारों लोग वे भी दौड़े जो फिटनेस का संदेश देने के लिए नियमित ही अभ्यास करते है।

यह दौड़ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ हुई और भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग, मथुरा रोड, सी- हेक्सागन, इंडिया गेट, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग होते हुए वापस जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुई। इस आयोजन की वजह से सुबह 5 बजे से 10 बजे तक के लिए इन मार्गों पर यातायात को प्रतिबंधित किया गया।