अंडर-20 शतरंज में 17 वर्षीय रौनक साधवानी विश्व विजेता
इटली में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंडर-20 विश्व जूनियर रैपिड शतरंज का खिताब 17 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर रौनक साधवानी ने जीत लिया।
महाराष्ट्र के नागपुर के रौनक ने 11वें राउंड में 8.5 अंक के साथ विजेता ट्रॉफी जीती। रौनक को टूर्नामेंट में खेलने के लिए वीजा हासिल करने में परेशानी आई थी, उनकी एकाग्रता भंग नहीं हुई।

पीएम मोदी ने इस उपलब्धि पर रौनक साधवानी को बधाई देते हुए कहा, रौनक ने रणनीतिक प्रतिभा, कौशल से विश्व को आश्चर्यचकित किया और देश को गौरवान्वित किया।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, फिडे वर्ल्ड जूनियर रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2023 में ऐतिहासिक जीत के लिए रौनक साधवानी को बधाई।
उनकी रणनीतिक प्रतिभा और कौशल ने दुनिया को आश्चर्यचकित किया। साथ ही देश को गौरवान्वित भी किया है। वह अपनी असाधारण उपलब्धियों से हमारे देश के युवाओं को प्रेरित करते रहें। उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
हालांकि शीर्ष वरीय रौनक के अभियान की शुरुआत खराब रही। दूसरे और 5वें राउंड में वे बेहद कम रैंक वाले प्लेयर्स से हार के चलते उनको सिर्फ तीन अंक मिल 0 पाए थे। हालांकि अंतिम राउंड में उन्होंने जर्मनी के टोबियास कोएले को मात दे दी।