3.5 करोड़ लोगों ने डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखा भारत-पाक मैच
वर्ल्ड कप में बीते शनिवार को भारत ने पाक को 12वां मैच में हराया। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। वर्ल्ड कप को लेकर उत्साह बहुत ज्यादा हो जाता है जब दो पड़ोसी देश क्रिकेट ग्राउंड में आमने सामने होते है।
इस मैच का मजा लेने के लिए ना सिर्फ आम जनता बल्कि बड़े- बड़े नामचीन चेहरे भी पहुंचे थे। गृहमंत्री अमित शाह ने इस धमाकेदार मैच का मजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम से लिया।
अभी तक भारत पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में कभी हारी नहीं है। इसे मिलाकर लगातार आठवें बार भारत ने जीत अपने नाम किया है। जहां एक ओर इंडिया ने जीत का रिकॉर्ड कायम रखा वहीं कल के मैच में एक ओटीटी प्लेटफार्म ने व्यूअरशिप रिकॉर्ड तोड़ दिया।

बता दें कि लाखों लोग अगर कल स्टेडियम से मैच का लुत्फ उठा रहे थे, कुछ लोग व्यस्तता के कारण ऑनलाइन ही मैच देख रहे थे। यह रिकॉर्ड डिज्नी+ हॉटस्टार ने बनाया है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कल भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच को 35 मिलियन यानी 3.5 करोड़ लोगों ने देखा, ये व्यूअरशिप का नया रिकॉर्ड बना है। इससे पहले भी किसी ने रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन कल के मैच ने सब कुछ बदल कर रख दिया।
बताते चले कि कल के मैच से पहले जियो सिनेमा ने क्रिकेट मैच में व्यूअरशिप का नया रिकॉर्ड बनाया था। यह रिकॉर्ड आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच में बना था। तब 32 मिलियन यानी 3.2 करोड़ लोगों ने ओटीटी पर मैच देखा था।
उस वक्त कंपनी ने नया रिकॉर्ड बना लिया था। अब इसका रिकॉर्ड टूट गया है। यह पहले पायदान से दूसरे नंबर पर आ गया है। पहले नंबर पर है डिज्नी+ हॉटस्टार।
नए रिकॉर्ड के लिए जियो सिनेमा ने डिज्नी+ प्लस हॉटस्टार को बधाई दी है। इसके लिए कंपनी की तरफ से आधिकारिक ट्विटर से पोस्ट में कंपनी ने डिज्नी+ हॉटस्टार को नए रिकॉर्ड के लिए बधाई दी है।