Trending

अमन बाजपेयी बालक अंडर-14 रोड साइकिलिंग में बने चैंपियन

लखनऊ। अमन बाजपेयी ने लखनऊ जिला साइकिलिंग चैंपियनशिप-2023 में बालक अंडर-14 रोड साइकिलिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।

लखनऊ जिला साइकिलिंग चैंपियनशिप-2023

लखनऊ जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास जी-20 रोड पर रविवार सुबह आयोजित चैंपियनशिप में पुरुष अंडर-23 आयु वर्ग में रोड साइकिलिंग में समीर सिंह, एमटीबी में तनिष्क पाण्डेय और महिला अंडर-23 रोड साइकिलिंग में रत्ना सेन ने बाजी मारी।

अंडर-23 आयु वर्ग में रोड साइकिलिंग में समीर सिंह व रत्ना सेन, एमटीबी में तनिष्क पाण्डेय अव्वल

दूसरी ओर 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आयोजित 10 किलोमीटर की मासस्टार्ट प्रतियोगिता में संतोष जायसवाल ने अव्वल रहते हुए वाहवाही लूटी। इस स्पर्धा में उनको गोवर्धन सिंह और देवनाथ ने कड़ी चुनौती दी लेकिन क्रमश : दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

समापन व पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल (प्रबंध निदेशक, सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) सहित विशिष्ट अतिथि प्रदीप चंद (एचओडी, फिजिकल डिपार्मेंट दिल्ली पब्लिक स्कूल लखनऊ) व इंटरनेशनल साइकिलिस्ट डॉ प्रभात रंजन ने पुरस्कार वितरित किए।

लखनऊ जिला साइकिलिंग एसोसिएशन (एलसीए) के अध्यक्ष उत्कर्ष त्रिपाठी ने अतिथिगण का आभार जताया। समापन समारोह की अध्यक्षता आयोजन सचिव आनंद किशोर पांडेय ने करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित की जाएगी।

अंत में एलसीए सचिव अनुराग बाजपेई ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि चैंपियनशिप में 14 से 17 साल तक की उम्र के लिए 12 किमी, 17 से 23 वर्ष और ‘एलीट ग्रुप के लिए 24 किलोमीटर की रेस एवं 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 10 किमी. मासस्टार्ट प्रतियोगिता हुई थी।

परिणाम :
बालक अंडर-14 रोड साइकिलिंग :-
प्रथम : अमन बाजपेयी, द्वितीय : शौर्य, तृतीय : रणवीर

बालक अंडर-14 एमटीबी:-
प्रथम : एम.शुक्ला, द्वितीय : सूफी हमद, तृतीय : वंश रस्तोगी

बालिका अंडर-14 रोड साइकिलिंग :-
प्रथम : प्रकृति राठौर

बालिका अंडर-14 एमटीबी:-
प्रथम : काव्या चित्रांश

बालक अंडर-17 रोड साइकिलिंग :-
प्रथम : देव मिश्रा, द्वितीय : कार्तिक पाहूजा, तृतीय : अक्षत गंगवार

बालक अंडर-17 एमटीबी :-
प्रथम: अमृतांश यादव, द्वितीय : प्रयांशु यादव

बालक अंडर-19 रोड साइकिलिंग:-
प्रथम : वंश श्रीवास्तव

महिला अंडर-23 रोड साइकिलिंग:-
प्रथम : रत्ना सेन, द्वितीय : कुसुम राठौड़,

ईएल ग्रुप:-
प्रथम : शिव शंकर सिंह, द्वितीय : रवि सिंह, तृतीय : मनीष यादव
पुरुष 50 वर्ष से अधिक : –
प्रथम : संतोष जायसवाल, द्वितीय : गोर्वधन सिंह, तृतीय : देव नाथ