Trending

इंग्लैंड के खिलाफ जीत से अफगानिस्तान छठें स्थान पर, जाने अन्य टीमों का हाल

भारत की मेजबानी में जारी वनडे वर्ल्ड कप में रविवार (15 अक्टूबर) को अफगानिस्तान ने सबको हैरान करते हुए पिछली बार की वर्ल्ड कप विजेता इंग्लैंड को हराया।

अफगानिस्तान ने यह मैच 69 रनों से जीता। यह इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की 3 मैचों में पहली जीत है। इंग्लैंड की 3 मैचों में दूसरी हार है। जोस बटलर की कप्तानी वाली इस इंग्लिश टीम ने 2019 का वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता था।

वर्ल्ड कप अंक तालिका

इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप अंक तालिका में अपना खाता खोला है। अंक तालिका में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जोस बटलर की डिफेंडिंग चैंपियन टीम टॉप-4 में जगह बनाने से चूक गई।

@ICC

अफगानिस्तान की इस जीत से पॉइंट्स टेबल में बाबर आजम की अगुवाई वाली पाक को भी फायदा मिला है। रोहित शर्मा की भारतीय टीम टॉप पर है। इस जीत के बाद अफगानिस्तान वर्ल्ड कप अंक तालिका में 6ठें पायदान पर पहुंच गया है।

अफगानिस्तान की यह तीन मैचों में पहली जीत है और उनका नेट रन रेट -0.652 का है। बात इंग्लैंड की करें तो उनके पास यह मैच जीतकर टॉप-4 में जगह बनाने का बेहतरीन मौका था, बटलर की टीम ने इस मौके को गंवाया और वह फिलहाल अभी 5वें पायदान पर ही है।

इंग्लैंड की हार से पाकिस्तान को भी फायदा हुआ है क्योंकि वह अभी भी टॉप-4 में बरकरार है। 5 बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया इस समय अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है।

पैट कमिंस की टीम ने अब तक वर्ल्ड कप में दो मैच खेले है और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। रोहित शर्मा की टीम इंडिया 3 में से 3 मैच जीतकर टॉप पर है।