Trending

बढ़ेगी पाक बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की मुश्किलें

राजीव गांधी स्टेडियम में नीदरलैंड के साथ खेले गए मैच में पाक ने जीत हासिल की थी. उस मैच से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, रिजवान ने नीदरलैंड के खिलाफ हुए मैच के दौरान मैदान पर नमाज पढ़ी थी. इसी के खिलाफ हाईकोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने आईसीसी से शिकायत की है.

वकील विनीत जिंदल ने आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले को पत्र लिखा कि, “ये पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान को लेकर शिकायत है, जिन्हें बीते 6 अक्टूबर को हैदराबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान मैदान पर ही नमाज पढ़ते देखा गया था.

क्रिकेट ग्राउंड में कई भारतीयों के बीच नमाज पढ़ने का रिजवान की ये हरकत उनके धर्म के जानबूझकर किए गए चित्रण का प्रतीक है, जो खेल भावना के खिलाफ है.

उन्होंने आगे लिखा, “मोहम्मद रिजवान का ऐसा करना उस विचारधारा पर सवाल उठाता है, जिसका पालन खिलाड़ी मैच खेलते वक्त करते है.

रिजवान ने जानबूझकर अपने धर्म को दिखाया, जो ये बताता है कि वह मुस्लिम है. रिजवान को मैदान के बीच प्रार्थना करते देखा गया था, उनके साथी ब्रेक के दौरान ड्रिंक्स का इंतजार कर रहे थे.

बताते चलें, वर्ल्ड कप में अब तक 3 मैच हुए है, जिसमें से 2 में जीत दर्ज की है और भारत के खिलाफ हार मिली है. पाक का अगला मैच 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।