Trending

सुब्रतो कप फुटबॉल : क्वार्टर फाइनल में केरल व चंडीगढ़ की एंट्री

सुब्रतो कप फुटबॉल में एमआईसी इंग्लिश मीडियम स्कूल, मलप्पुरम, केरल और मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़ ने क्रमशः ग्रुप बी और ग्रुप ए से क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

केरल ने पूर्व विजेता बांग्लादेश क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान (बीकेएसपी) को 4-2 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, चंडीगढ़ ने रामकृष्ण मिशन स्कूल,वेस्ट सियांग, अरुणाचल प्रदेश को 4-1 से मात देकर टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की की।

सुब्रतो पार्क फुटबॉल ग्राउंड में टी.जी इंग्लिश मीडियम स्कूल, बिष्णुपुर, मणिपुर ने कड़े मैच में एनसीसी कोलकाता को 2-1 से मात देकर ग्रुप सी में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। ग्रुप के दूसरे मैच में श्री सैनिक आवासीय महावद्यिालय, भक्तपुर, नेपाल ने इन्वेंचर एकेडमी, बेंगलुरु को 3-1 से हराया।