Trending

वर्ल्ड कप : इकाना स्टेडियम में तेज आंधी, दीर्घा में गिरी होर्डिंग, बस बच ही गए दर्शक, देखे वीडियो

वर्ल्ड कप के ऑस्ट्रेलिया व श्रीलंका के बीच इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दौरान आई पहले बारिश और फिर आई जबरदस्त आंधी के चलते बड़ा हादसा होते-होते रह गया।

दरअसल काफी तेज चल रही हवाओं के चलते स्टेडियम के ऊपरी सिरे पर लगे फ्रेम में लगे फ्लेक्सी बैनर हवा का दबाव नहीं सह सके और उखड़कर नीचे दर्शक दीर्घा मे जा गिरे जिससे मैच देख रहे दर्शकों में बुरी तरह हड़कंप मच गया।

यह हादसा श्रीलंका की पारी के 43वें ओवर के दौरान हुआ जब लगभग छह बजे स्टेडियम के ऊपरी सिरे पर लगे फ्रेम से उखड़ गए। इससे निचली गैलरी में बैठे दर्शक बुरी तरह दहशत में आ गए और अफरातफरी में गैलरी से बाहर भागने लगे।

@cricketcomau

मामला कुछ यू बिगड़ा कि इस दौरान कुछ होर्डिंग्स भी सीधे दर्शक दीर्घा में आ गिरी जिससे वहां बैठे दर्शक बाल-बाल बच गए। इस घटना के वायरल वीडियो में देखें तो दर्शक भागते हुए दिखे। वायरल वीडियो के अनुसार स्टैंड्स में कुछ बड़ा बोर्ड सा गिरता है, जिससे वहां मौजूद लोग बाल-बाल बचते हैं।

हालांकि जिस जगह बोर्ड गिरा, वहां कोई दर्शक नहीं था लेकिन इससे डर गए कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी। इसके बाद दर्शकों को दूसरी जगह बैठने के लिए कहा गया। दूसरी ओर इससे दर्शक दीर्घा की छत में दरार भी देखी गयी।

वैसे इस मैच की दूसरी में दूसरी पारी बारिश और तूफान के चलते कुछ देर रूकावट हुई तो पहली पारी में 33वें ओवर में आई बारिश के चलते मैच लगभग 29 मिनट रूका रहा।

बताते चले कि होर्डिंग नीचे गिरने से किसी दर्शक को कोई चोट नहीं लगी। इसके बाद घोषणा की गई कि नीचे बैठे दर्शक ऊपरी ब्लॉक में आ जाएं। फिर दर्शकों के लिए ऊपर के ब्लॉक खोलकर नीचे सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए ताकि कोई नीचे न बैठ सके।