ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने पर पीएम मोदी ने ऐसे जाहिर की खुशी
1900 के बाद पहली बार क्रिकेट को ओलंपिक में एंट्री मिली, यह गेम 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक में नहीं, लॉस एंजिल्स में 2028 के ओलंपिक में होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, क्रिकेट ओलंपिक में टी-20 फॉर्मेट में होगा। पीएम मोदी ने ट्वीट करके ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने को गर्व की बात बताया और अपनी खुशी जाहिर की।
उन्होंने आगे बोला कि, देशभर के क्रिकेट प्रेमियों को ओलंपिक गेम्स देखने में मजा जाएगा। ओलंपिक में भी अब चौके-छक्कों की बारिश होगी। यह देश के लिए बड़ी बात है।

एक क्रिकेट प्रेमी राष्ट्र होने के नाते हम ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने के फैसले का विशेष रूप से स्वागत करते है। इससे बैट-बॉल वाले इस अनोखे खेल की इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ती लोकप्रियता का पता चलता है। हम सहयोग करते रहेंगे। बीसीसीआई और आईसीसी ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बता दें कि चार दिन पहले इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष थॉमस बाच ने घोषणा की थी कि क्रिकेट की ओलंपिक में एंट्री होगी। आईओसी ने भी इस पर मुहर लगा दी है। ओलंपिक एक विश्व स्तरीय ईवेंट होता है। इसमें दुनियाभर के खिलाड़ी हिस्सा लेते है।
क्रिकेट के इसमें आने से एक और वर्ल्ड चैंपियनशिप या वर्ल्ड कप जैसा माहौल बन जाएगा। पिछले साल बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट ने एंट्री की थी, लेकिन सिर्फ महिला टीमें इसमें उतरी थीं।
हांगझोउ एशियाई खेल में क्रिकेट की दोनों महिला और पुरुषों की प्रतियोगिता हुई। अब ऑफिशियली ओलंपिक खेल में क्रिकेट की वापसी हुई है।
आयोजन समिति द्वारा 5 गेम्स को ओलंपिक में शामिल करने के प्रस्ताव का आईओसी को दिया गया था। कमेटी के 99 सदस्यों में से 2 सदस्यों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया।
कार्यकारी बोर्ड की सिफारिश पर हाथ उठाकर मतदान करने के लिए कहा गया गया, क्योंकि 97 मेंबर मंजूरी दे चुके थे, इसलिए आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख ने क्रिकेट को भी ओलंपिक में शामिल करने की घोषणा कर दी।
बता दें कि भारत 2036 में होने वाले ओलंपिक की मेजबानी के लिए प्रयास कर रहा है। हाल ही में पीएम मोदी ने एक भाषणा में कहा था कि 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के भारत तैयार है।
ओलंपिक सत्र के अधिवेशन में भी पीएम मोदी ने कहा कि वे 140 करोड़ भारतीयों की दिली ख्वाहिश आईओसी के सामने रखेंगे।
भारतीय सरजमीं पर ओलंपिक के लिए देशवासी काफी उत्साहित है। 2036 में भारत में ओलंपिक हो, इसके लिए भारत अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं रखेगा। भारत 2029 के यूथ ओलंपिक के लिए भी दावेदारी पेश कर रहा है।