वर्ल्ड कप : प्लेयर बीमार, पाक टीम का प्रैक्टिस सेशन रद्द
पाक टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में मंगलवार के दिन प्रैक्टिस नहीं की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अगला मैच खेलने के लिए टीम बेंगलुरु पहुंच चुकी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को पाकिस्तान टीम को रेस्ट दिया और प्रैक्टिस सेशन नहीं रखा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक इस समय बुखार से जूझ रहे है। टीम के खिलाड़ी शाहीन अफरीदी और उसामा मीर को भी बुखार आ रहा था। अब 5 में से 3 खिलाड़ी रिकवर हो चुके है। इस कारण आज प्लेयर्स को रेस्ट दिया गया।
पाक टीम के मीडिया मैनेजर ने कहा कि, कुछ प्लेयर्स को पिछले कुछ दिनों में बुखार आया था और उनमें से ज्यादातर प्लेयर्स पूरी तरह से ठीक हो गए है। बाकी के खिलाड़ी टीम की मेडिकल पैनल की निगरानी में है।

पाकिस्तान का अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 अक्टूबर को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। पाक ने 3 में से 2 मैच जीते है। ऑस्ट्रेलिया को तीसरे मैच में श्रीलंका के खिलाफ अभी तक इकलौती जीत मिली है।
वर्ल्ड कप (पाकिस्तान टीम) : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, हसन अली, इफ्तिखार अहमद , इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, शाहीन आफरीदी, उस्मा मीर, सऊद शकील, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियरट्रैवलिंग रिजर्व: मोहम्मद हारिस, अबरार अहमद, जमान खान