Trending

बल्लेबाजी के लिए आदर्श पुणे की पिच पर भारत-बांग्लादेश की टक्कर कल

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेलेगी। इस मैदान को एमसीए स्टेडियम से भी जाना जाता है और यहां वर्ल्ड कप में यह पहला मैच भी होगा।

भारत को अब तक खेले अपने तीनों मैचों में जीत मिली है। दूसरी ओर बांग्लादेश ने जीत के साथ शुरुआत की थी। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

पुणे स्थित एमसीए स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए आदर्श मानी जाती है। इस मैदान पर अब तक 7 वनडे हुए है। उसमें टीमों ने 8 बार 300 से अधिक रन बनाए है।

यहां वनडे मैच में एक बार भी 225 से कम रन नहीं बने है। 2017 में इस मैदान पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 351 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

2021 यहां भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे हुए थे और 5 बार 300 से अधिक रन बने। इससे साफ है कि पुणे की पिच बल्लेबाजी के लिए आदर्श होगी। यहां गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं होने वाला है।

बांग्लादेश की ताकत उनकी स्पिन गेंदबाजी है। पिच धीमी हो और उसमें टर्न हो तो बांग्लादेशी टीम घातक हो जाती है। दूसरी ओर भारत की स्पिन बॉलिंग अच्छी है, टीम की ताकत बल्लेबाजी की।

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाज टीम में है। ऐसे में बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच हुई तो बांग्लादेश के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर।

बांग्लादेश: लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, महमूदुल्लाह।