Trending

यूरो 2024 के लिए इन 9 टीमों ने किया क्वालीफाई

यूरोपियन चैंपियनशिप 14 जून से 14 जुलाई तक जर्मनी में आयोजित होगी। टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों में इंग्लैंड का नाम भी है। अभी तक 9 टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इनमें जर्मनी ने मेजबान के तौर पर जगह बनाई है, अन्य टीमें रैंकिंग और अलग-अलग टूर्नामेंट और मैच खेलकर यहां पहुंची है।

जर्मनी ने मेजबान के रूप में क्वालीफाई किया है, जो 1972, 1980 और 1996 में तीन बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। बेल्जियम भी यूरो 2024 क्वालीफाई करने में सफल रही है, जिसने 13 अक्टूबर को एंट्री पक्की की थी।

टीम का बेस्ट प्रदर्शन 1980 में आया था, जब टीम उपविजेता रही थी। फ्रांस ने भी उसी दिन क्वालीफाई किया था। ये टीम 1984 और 2000 की चैंपियन है। पुर्तगाल ने भी 13 अक्टूबर को यूरो कप के लिए क्वालीफाई किया, जो 2016 में खिताब जीतने में सफल हुई थी।

स्कॉटलैंड ने दो दिन बार इस टूर्नामेंट में जगह बनाई। ये टीम 1992, 1996 और 2020 में ग्रुप स्टेज तक पहुंचने में सफल हुई थी। स्पेन ने भी उसी दिन क्वालीफाई किया, जो 1964, 2008 और 2012 में खिताब अपने नाम कर चुकी है।

टर्की जो 2008 में सेमीफाइनल खेली थी, वह भी यूरो कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। ऑस्ट्रिया भी क्वालीफाई कर चुकी है। 2020 में ये टीम राउंड 16 में पहुंची थी। इंग्लैंड 2020 की उपविजेता है और इस टीम ने 17 अक्टूबर को यूरो 2024 के लिए क्वालीफाई किया है। ये टीम 10 बार इस टूर्नामेंट में पहले खेल चुकी है।