Trending

ब्राजील के क्वालीफाइंग मैच में नेमार का घुटना चोटिल, मैदान से गए बाहर

ब्राजील के क्वालीफाइंग मैच में नेमार उरूग्वे के खिलाफ 2-0 से मिली हार के दौरान पहले हाफ में घुटने में चोट लगने की वजह से रोते हुए मैदान से बाहर गए। नेमार 44वें मिनट में दौड़ते हुए गिर गए।

दोनों टीमों के प्लेयर्स ने उन्हें घेर लिया जब वह घुटना पकड़कर बैठे थे। उन्हें जब स्ट्रेचर पर ले जाया गया तो उन्होंने अपने हाथों से चेहरा ढक लिया था। उनकी जगह रिचार्लिसन ने मैच खेला। वह बैसाखियों के सहारे स्टेडियम से बाहर गए।

ब्राजील के डॉक्टर रौद्रिगो लसमार ने कहा कि अभी यह कहना मुश्किल है कि उनकी चोट किस स्तर की है। उन्होंने कहा ,” हमने टेस्ट किए है और कल फिर करेंगे। इन 24 घंटों में पता चलेगा कि चोट कैसी है।

उरुग्वे ने डार्विन नुनेज और निकोलस डी ला क्रूज के दो गोल से फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर में ब्राजील को 2-0 से हराया।

मंगलवार को खेले गए इस मैच में लिवरपूल के स्ट्राइकर नुनेज ने मध्यांतर से ठीक पहले बुलेट हेडर के साथ स्कोरिंग की शुरुआत की, जिसने बाएं फ्लैंक से मैक्सिमिलियानो अराउजो के क्रॉस के बाद गोलकीपर एडर्सन को छकाते हुए गोल दाग दिया।

मेजबान टीम के क्रूज ने दूसरा गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। मोंटेवीडियो के सेंटेनारियो स्टेडियम में मिली इस जीत के बाद उरुग्वे 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी ग्रुप में चार मैचों में सात अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और गोल के मामले में ब्राजील से आगे है।