Trending

आईसीसी की इस लिस्ट में विराट नंबर वन, जाने अन्य प्लेयर्स का हाल

अभी तक वनडे वर्ल्ड कप में हुए 16 मैचों में न्यूजीलैंड और भारत ही दो ऐसी टीमें है, जो अविजित है। । इस टूर्नामेंट में सभी टीमों ने तीन-तीन मैच खेल लिए है जिसके बाद आईसीसी ने अच्छी फील्डिंग करने वाले प्लेयर्स की सूची जारी की है। इस सूची में पहला नाम भारतीय खिलाड़ी का ही है।

वाे नाम है दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का, वैसे तो अच्छी फील्डिंग में सबसे पहला नाम रवींद्र जडेजा का ही आता है लेकिन आईसीसी ने अच्छी फील्डिंग करने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में विराट कोहली को नंबर-1 की पदवी दी है।

विराट इस लिस्ट में 22.30 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर है। अच्छी फील्डिंग करने वाले प्लेयर्स में इंग्लैंड के जो रूट 21.73 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 21.32 रेटिंग प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर है।

इस लिस्ट में 15.54 रेटिंग के साथ न्यूजीलैंड के डेवॉन कॉन्वे चौथे और पाकिस्तान के शादाब खान 15.13 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है।

छठे स्थान पर 15 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और अफगानिस्तान के रहमत शाह 13.77 रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर है।

साभार : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड के मिशेल सैंटनर 13.28 रेटिंग के साथ आठवें पर और पाकिस्तान के फखर जमान 13.01 रेटिंग के सथ नौवें स्थान पर है। दसवें स्थान पर 13 की रेटिंग प्वाइ्ट के साथ भारत के ईशान किशन मौजूद है।

आईसीसी प्लेयर्स के कई फैक्टर्स पर नजर रखती है। कैच पकडने से लेकर रनों का बचाव और मैदान पर प्लेयर्स की फुर्ती के हिसाब से आईसीसी खिलाड़ियों की रेटिंग करता है।

विराट ने इस टूर्नामेंट में अभी तक सबसे अच्छी फील्डिंग कर रहे है। जो रूट ने अबतक इस टूर्नामेंट में चार और डेविड वॉर्नर ने पांच कैच ले चुके है।