नेमार का घुटना चोटिल, होगी सर्जरी
ब्राजीलियाई फुटबॉल परिसंघ ने बोला है कि स्टार फुटबॉलर नेमार के घुटने की सर्जरी की जायेगी। नेमार के घुटने के स्कैन के बाद सर्जरी की पुष्टि हुई। उन्हें सर्जरी के बाद कम से कम छह महीने मैदान से दूर रहना होगा।
सीबीएफ ने जारी बयान में बोला, “नेमार की सर्जरी तय तारीख पर होगी। उन्होंने कहा, “ब्राजील की राष्ट्रीय टीम का चिकित्सा विभाग और अल हिलाल लगातार संपर्क में है और खिलाड़ी के ठीक होने के लिए जो भी सर्वोत्तम होगा वह किया जायेगा।
नेमार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बोला, “मुझे पता है कि मैं मजबूत हूं, लेकिन इस बार मुझे अपने परिवार और दोस्तों की और भी अधिक जरूरत होगी।

उन्होंने बोला, “चोट और सर्जरी से गुजरना आसान नहीं है, लेकिन मुझे विश्वास है, यहां तक कि बहुत ज्यादा भी। समर्थन और स्नेह के संदेशों के लिए धन्यवाद।
बताते चले कि, मंगलवार को उरुग्वे और ब्राजील के बीच मोंटेवीडियो में विश्व कप क्वालीफायर में मुकाबले के दौरान ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार को घुटने में चोट लग गई थी और स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था।
ब्राजील यह मैच उरुग्वे से 2-0 से हार गया था। नेमार का करियर चोटों से प्रभावित रहा है, टखने के लिगामेंट की समस्या की वजह से छह महीने से अधिक समय तक बाहर रहने के बाद वह सितंबर में ही एक्शन में लौटे थे।