ऑस्ट्रेलिया की जीत पर निगाह, आज पाक से होगी टक्कर
वनडे वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमों का इस वर्ल्ड कप में यह चौथा मैच है। ऑस्ट्रेलिया अपने शुरुआती तीन मैचों में दो में हार के बाद तीसरा मैच जीता है। वहीं पाकिस्तान भी दो मैच में जीत और एक में हारी है।
दोपहर 2 बजे से शुरू होगा मैच
ऑस्ट्रेलिया अगर आज जीतती है तो उसकी पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत होगी। इससे पहले 2015 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में कंगारू टीम ने 6 विकेट से और 2019 में 41 रन से जीत हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 6 विकेट और दक्षिण अफ्रीका ने 134 रन से हराया। श्रीलंका के खिलाफ टीम ने 5 विकेट से मैच जीता। पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका को तो हरा दिया, भारत के खिलाफ उन्हें 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच कुल 107 वनडे खेले गए है। ऑस्ट्रेलिया को 69 बार और पाकिस्तान को 34 जीत मिली। तीन मैच नो रिजल्ट और एक मैच टाई भी रहा। वहीं वनडे वर्ल्ड कप में अभी तक दोनों के बीच खेले गए 10 मैचों में 6 में ऑस्ट्रेलिया और 4 में पाकिस्तान जीता है।
इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से मार्नस लाबुशेन ने सबसे अधिक रन बनाए है। वर्ल्ड कप में अभी तक खेले 3 मैच में टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट मिचेल स्टार्क लिए है। स्टार्क ने कुल 5 विकेट लिए है।
पाकिस्तान विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस वर्ष शानदार फॉर्म में है। अभी तक खेले तीन मैचों में इनके नाम शतक है। हसन अली ने सबसे ज्यादा 7 विकेट लिए है।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 26 वनडे हुए है। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 11 और टारगेट चेज करने वाली टीम ने 12 मैच जीते। 2 मैच बेनतीजा और एक टाई भी रहा। पहली इनिंग का एवरेज स्कोर 260 रन है।
बेंगलुरु का मौसम शुक्रवार को बिल्कुल साफ तो नहीं रहेगा, थोड़े बदल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। बारिश होने की 4% आशंका है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली और हारिस रऊफ।