Trending

तेज गति से लग्जरी कार चलाने के लिए रोहित पर 4000 रुपये जुर्माना

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तेज गति से लेम्बोर्गिनी उरुस चलाने के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के दो चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने रोहित शर्मा पर 4000 रुपए का जुर्माना लगाया।

इस जुर्माने को भर दिया गया है। इसकी जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को दी। पहले खबर आई थी कि रोहित की कार की स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक थी, ये सच नहीं है।

राजमार्ग पुलिस अधीक्षक लता फड़ ने बोला कि, घटना मंगलवार (17 अक्टूबर) को हुई और जुर्माना अगले दिन जमा कर दिया गया।

साभार : गूगल

सब इंस्पेक्टर अमोल पोवार ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर लगे कैमरे में कामशेत सुरंग के पास उनकी लग्जरी कार की गति 117 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई, जहां स्पीड लिमिट 105 किमी प्रति घंटा थी। इस वजह उनका पहला ऑनलाइन चालाना काटा गया। अगला चालान इसके बाद कटा।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सोमाटेन फाटा के पास कार की गति 111 किमी प्रति घंटे थी। इस वजह से उनका दूसरा चालान कटा। दोनों चालान 2-2 हजार रुपये के थे।

इनका भुगतान भारतीय कप्तान की ओर से कर दिया गया है। जब उनकी कार की स्पीड को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने 200 की स्पीड से कार चलाई तो हर कोई हैरान था, क्योंकि ये बड़ी लापरवाही है। भारत इस समय वर्ल्ड कप खेल रहा है।

बता दें कि रोहित 14 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद एक हेलिकॉप्टर से अपने मुंबई स्थित घर चले गए थे। वहां से उन्होंने दो दिन के ब्रेक के बाद टीम को पुणे में ज्वॉइन किया।

वे अपनी लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी उरुस से मुंबई से पुणे पहुंचे। इसी दौरान उनके दो चालान काटे गए। भारत ने उस मैच को गुरुवार को 7 विकेट के अंतर से जीता। विराट कोहली ने इस मैच में दमदार शतक जड़ा।