Trending

लसिथ मलिंगा होंगे मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज लसिथ मलिंगा को आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त करने का ऐलान किया। इस फ्रेंचाइजी के सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार मलिंगा न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड की जगह लेंगे।

मलिंगा आगामी सत्र से पहले मार्क बाउचर की अगुवाई वाली कोचिंग दल से जुड़ेंगे। इसमें मुंबई टीम के उनके पूर्व साथी कीरोन पोलार्ड (बल्लेबाजी कोच) भी है।

फ्रेंचाइजी का मानना था कि तीन पूर्व क्रिकेटर डगआउट में एक मजबूत साझेदारी बनाएंगे। मलिंगा इस फ्रेंचाइजी की अन्य टीमों के गेंदबाजी कोच है जिसमें मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यूयॉर्क और एसए20 में एमआई केपटाउन की टीम है।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग दल का हिस्सा रहे मलिंगा ने कहा, मैं बाउचर, पोलार्ड, रोहित और बाकी टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

मैं विशेष रूप से गेंदबाजी इकाई के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं जिसका दृष्टिकोण मुझे पिछले सत्र में पसंद आया था। मुंबई की युवा प्रतिभा में उत्कृष्टता हासिल करने की क्षमता है। मलिंगा मुंबई के साथ खिलाड़ी के तौर पर 11 सत्र तक जुड़े रहने के बाद 2018 में टीम के गेंदबाजी मेंटोर थे।