बैटिंग औसत में बाबर आजम से आगे निकले विराट कोहली
वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 62 रन से हार मिली है। पाकिस्तान को इससे पहले भारत ने 7 विकेट से हराया था। पाकिस्तान चार में से दो बड़े मैच गंवाकर आलोचकों के निशाने पर है। पाक के साथ-साथ कप्तान बाबर आजम की भी भद्द पिट रही है।
बाबर आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज है। बाबर का मौजूदा वर्ल्ड कप में बैटिंग औसत बेहद खराब है। वह इस मामले में कई गेंदबाजों से भी फिसड्डी है। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का बैटिंग औसत सबसे शानदार है।
बाबर ने टूर्नामेंट में अभी तक चार मैच खेले है और 83 रन जुटाए है। वह सिर्फ एक अर्धशतक ही जमा पाए है। बाबर ने नीदरलैंड के खिलाफ 5 और श्रीलंका के सामने 10 रन बनाए। उन्होंने भारत के विरुद्ध 58 गेंदों में 50 रन की पारी खेली।

बाबर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर का इस वक्त बैटिंग औसत 20.75 का है।
उनसे आगे बांग्लादेश के बॉलर शोरिफुल इस्लाम (21.00), ऑस्ट्रेलिया के कप्तन और पेसर पैट कमिंस (21.50), इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद (23.00), साउथ अफ्रीका के बॉलिंग ऑलराउंडर मार्को यान्सन (23.50), इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड (37.00) है।
बाबर का बल्लेबाजी औसत के मामले में इतना बुरा हाल है कि वह शीर्ष बल्लेबाजों के आसपास भी नहीं है। कोहली का बैटिंग औसत 129.50 का है, जो टूर्नामेंट में सबसे अधिक है। कोहली ने चार मैचों में 259 रन जोड़े है। उन्होंने दो अर्धशतकीय पारी खेलीं और एक सेंचुरी ठोकी है।
कोहली के बाद सबसे अच्छा बल्लेबाजी औसत पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (98.00) का है, जिन्होंने 294 रन बनाए है।
रिजवान ने एक फिफ्टी और एक शतक जमाया है। भारतीय कप्तान और ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का बैटिंग औसत 66.25 का है। रोहित के खाते में 265 रन है। उन्होंने भी एक अर्धशतक और एक सेंचुरी जड़ी है।