इंडियन सुपर लीग फिर शुरू, पंजाब एफसी की कल जमशेदपुर एफसी से टक्कर
जमशेदपुर : पंजाब एफसी (पीएफसी) कल जमशेदपुर एफसी (जेएफसी) के साथ इंडियन सुपर लीग 2023-24 के सीजन में अपना चौथा मैच खेलेगा, जो जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत का समय रात 8 बजे है। अंतरराष्ट्रीय अवकाश के बाद लीग को फिर से शुरू किया जा रहा है।
पंजाब एफसी ने अपने सीजन के पहले घरेलू मैच में उत्तर पूर्व यूनाइटेड एफसी के साथ 1-1 का ड्रॉ किया और इससे उन्होंने अपने पहले अंक प्राप्त किए। जमशेदपुर एफसी अपने पिछले मुकाबले में हैदराबाद एफसी को 1-0 से हराकर अपने घरेलू टर्फ पर आत्म-विश्वासी होगा।

मैच से पहले, पीएफसी के मुख्य कोच स्टैकोस वेर्जेटिस ने कहा, “हमारे लिए पिछले खेल और परिणाम केवल इतिहास हैं और हम केवल कल के मैच पर केंद्रित हैं।
हम एक ऐसे टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहे हैं जो अपने छेत्र में अच्छा खेलती है और हम जानते हैं कि मैच आसान नहीं होगा। हमारे पास मैच के लिए एक योजना है और मैं अपने खिलाडी से यह उम्मीद करता हूँ कि वे योजना का पालन करेंगे और हमारे लिए अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।
पूर्व मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, आरजीपीएफसी केमीडफिल्डर अमरजीत सिंह कियाम ने कहा, “यह टीम के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण मैच होगा और हम मैच से विजय प्राप्त करने के लिए सभी प्रयास करेंगे।
जमशेदपुर एक मजबूत टीम है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि वे हमारे खिलाफ अपने घरेलू फैंस के सामने पूरी तरह से उतरेंगे, लेकिन टीम इस चुनौती के लिए तैयार है। पंजाब एफसी के पास तीन मैच से एक पॉइंट और जमशेदपुर के पास तीन मैच से चार पॉइंट है।