भारत- इंग्लैंड मैच के चलते PET के 38 सेंटर निरस्त, पढ़े रिपोर्ट
क्रिकेट विश्व कप में भारत-इंग्लैंड के बीच 29 अक्टूबर को इकाना स्टेडियम में टक्कर होगी। उसी दिन लखनऊ में PET परीक्षा आयोजित होगी। 76 सेंटर में से 50 प्रतिशत सेंटर को नजदीकी जिलों में शिफ्ट करा दिया गया है। दूसरे जिलों में शिफ्ट होने वाले सेंटर इकाना के आस-पास के है।
परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों और मैच देखने वाले दर्शकों की संख्या रोज से तकरीबन पांच लाख ज्यादा हो सकती है। साथ ही वाहन की पचास हजार वाहनों के भी पहुंचने की उम्मीद है।

ऐसे में शहर में भारी भीड़ की वजह से परीक्षा के आधे सेंटर को निरस्त कर दिया गया है। पुलिस ने जाम से लोगों को बचाने के लिए सोशल इंजीनियरिंग फार्मूला अपनाई है। पुलिस ने पिछले दिनों मैच और योगी के शपथ ग्रहण समारोह में हुई भीड़ को देखते हुए फैसला लिया है।
JCP लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि जाम से लोगों को बचाने के लिए सोशल इंजीनियरिंग को हथियार बनाया गया है। जाम लगने वाले स्थानों जगहों को चिन्हित करने का फैसला लिया गया है। मैच के दिन होने वाली परीक्षा सेंटरों को रिअरेंज कराया गया है।

PET परीक्षा संचालन समित ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के अनुरोध पर लखनऊ में पड़ने वाले अभ्यर्थियों के सेंटर को आधा कर दिया गया है।
परिवहन विभाग ने भी पिछली वर्ष की घटना को संज्ञान लेते हुए चारबाग और आलमबाग से अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था किया है। जिससे बच्चों को घर लौटने में दिक्कत न हो और रात को सवारी वाहनों के चलते सड़क पर जाम की स्थित का सामना न करना पड़े।
DCP ट्रैफिक हृदेश कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस ने जाम के प्वाइंट और कारण चिन्हिंत कर ड्यूटी लगाया जाएगा। जाम लगने से पहले ही उससे निपटने से जाम की स्थित नहीं होगी। यातायात पुलिस आपात स्थित से भी निपटने की पूरी तैयारी कर चुकी है।
परिवहन विभाग PET परीक्षा को लेकर अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। रेलवे ने पिछली बार स्पेशल ट्रेन चलाई थी, अब तक इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है।
पिछली वर्ष यात्रियों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। एक दिन बाद कई लोगों को बस और रेलवे से जाने का मौका मिला था। हजारों लोगों ने बस अड्डे पर और रेलवे स्टेशनों पर अपनी रातें गुजारी थी।
मैच और परीक्षा की वजह से शहर के होटल ताज, हयात, मैरियट समेत सभी बड़े होटल के 500 से ज्यादा कमरे पहले ही बुक हो चुके है। जिनमें सैलीब्रेटी से लेकर बड़े उद्योगपति और नेता तक मैच के लिए रुकेंगे। इसके चलते छोटे होटलों ने रेट दो गुने कर दिए है।
जानकारों का बोलना है कि स्थिति यह है कि जिन छोटे होटल तक के कमरे आम दिनों में किराया 12 सौ रुपए में मिल जाते थे, आज कमरे ढाई से तीन हजार रुपए में मिल रहे है। यातायात में स्टेडियम सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के साथ स्थानीय पुलिस भी यातायात को कंट्रोल करने में साथ देगी।
शहीद पथ (डायवर्जन)
पूर्वांचल की तरफ से आने और जाने वाली रोडवेज बसों का संचालान शहीद पथ पर नहीं होगा। उनको अन्य बसों की तरह शहर से होकर जाना होगा।
मैच के दौरान कोई भी दर्शक अपने वाहनों को नो-पार्किंग जोन में नहीं खड़ा कर सकेगा।
कमता शहीद पथ तिराहा अयोध्या रोड से सामान्य यातायात कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड/कानपुर रोड की तरफ नहीं जा सकेगा।
शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा कानपुर रोड से सामान्य यातायात शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड/अयोध्या रोड की तरफ नहीं जा सकेगा।
उतरेठिया अंडरपास चौराहा/रायबरेली रोड/कैंट रोड से सामान्य यातायात उतरेठिया अंडरपास चौराहा से शहीद पथ पर चढ़कर अहिमामऊ चौराहा/कमता तिराहा अयोध्या रोड की तरफ नही जा सकेगा।
हुसड़िया अंडरपास चौराहा से सामान्य यातायात हुसड़िया अंडर पास चौराहा की तरफ से अहिमामऊ चौराहा/शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा।
मलेशेमऊ चौराहे के पास जो टनल है इससे आगे पिंक बूथ, इकाना स्टेडियम एवं प्लासियों मॉल के पास स्थित टनल समय 10 बजे से मैच खत्म होने तक एकल दिशा मार्ग रहेगी। मात्र इकाना व शहीद पथ पर चढ़ने के लिए इसका उपयोग होगा।
इकाना गेट नं-1 के सामने शहीद पथ रैम्प पर वाहन बंद रहेगा।
शहीद पथ पर कोई भी वाहन रूककर न तो सवारी लेंगे और न ही सवारी उतारेगे।
शहीद पथ पर भारी वाहनों की मैच के टाइम नो-एंट्री रहेगी।