नहीं रहे इंग्लैंड 1966 विश्व विजेता टीम के महान फुटबॉलर बॉबी चार्लटन
मैनचेस्टर यूनाइटेड के दिग्गज और इंग्लैंड की 1966 फीफा विश्व कप विजेता टीम के सदस्य सर बॉबी चार्लटन का शनिवार को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 17 नवंबर को जब इंग्लैंड माल्टा के खिलाफ मैदान में उतरेगा तो वेम्बली स्टेडियम में बॉबी चार्लटन को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
बॉबी चार्लटन ने इंग्लैंड के लिए 106 मैचों में 49 गोल किए और 1966 में वर्ल्ड कप जीता। मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए उन्होंने 758 मैच में 249 गोल किए। प्रीमियर लीग क्लब के एक बयान में बोला गया है, हमारे क्लब के इतिहास में सबसे महान और सबसे प्रिय प्लेयर्स में से एक सर बॉबी चार्लटन के निधन के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड शोक में है।

बॉबी चार्लटन न केवल मैनचेस्टर या यूनाइटेड किंगडम में, दुनिया भर में जहां भी फुटबॉल खेला जाता है, वो लाखों लोगों के लिए हीरो थे।
अपने विश्व कप, एफए कप और यूरोपीय कप की सफलताओं के अलावा, सर बॉबी चाल्र्टन ने तीन प्रथम श्रेणी खिताब (1957, 1965, 1967) जीते। वह चार विश्व कप टीमों में शामिल होने वाले इंग्लैंड के एकमात्र खिलाड़ी बने रहे।
1966 विश्व कप से कुछ समय पहले, बॉबी चाल्र्टन को फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन प्लेयर ऑफ द ईयर और यूरोपीय फुटबॉलर ऑफ द ईयर भी नामित किया गया था।