Trending

10 साल बाद बोर्निल आकाश चांगमई ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

चीन के चेंग्दू में बैडमिंटन एशिया अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप में लड़कों के एकल वर्ग में बोर्निल आकाश चांगमई ने भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

असम के रहने वाले भारतीय बैडमिंटन संघ की रैंकिंग में अंडर-15 लड़कों के एकल वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त शटलर ने चीन के फैन हॉंग जुआन को हराकर एशियाई मंच पर अपनी प्रतिष्ठा को और मजबूत किया।

भारतीय शटलरों ने हाल के दिनों में दुनिया के शीर्ष प्लेयर्स के खिलाफ चीन में शानदार प्रदर्शन किया है और बोर्निल ने भी उसी धैर्य और कौशल का प्रदर्शन किया।

@bai_media

कड़े मैच वाले पहले गेम में और दूसरे में अपना दबदबा कायम करते हुए अंततः 21-19, 21-13 से जीत दर्ज की। भारतीय बैडमिंटन हाल के वर्षों में विभिन्न हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंटों में जीत के साथ नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को अब बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक पुरुष युगल जोड़ी होने का गौरव प्राप्त है। उनके शानदार 2023 प्रदर्शन ने जिसमें व्यक्तिगत स्पर्धा में एशियाई खेल 2022 में एक ऐतिहासिक स्वर्ण पदक और टीम टूर्नामेंट में एक रजत पदक था, उनकी शीर्ष रैंकिंग में योगदान दिया।

प्रणय एच.एस. विश्व चैंपियनशिप और चीन में एशियाई खेल की व्यक्तिगत स्पर्धा दोनों में कांस्य पदक अर्जित किये है। बताते चले कि सफलता की कहानी जूनियर सर्किट तक भी फैली हुई है, जहां आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप में प्रतिष्ठित कांस्य पदक हासिल किया और बोर्निल चियांगमई ने भी बैडमिंटन एशिया अंडर-17 में अंडर-15 लड़कों के एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर चमक बिखेरी।