Trending

आईएसएल : पंजाब एफसी ने जमशेदपुर एफसी के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेला

इंडियन सुपर लीग 2023-24 में अपनी पहली जीत के लिए पंजाब एफसी को इंतजार करना होगा, क्योंकि लीग की इस नई-नवेली टीम ने रविवार रात जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए इस टूर्नामेंट के सीजन 10 के संघर्षपूर्ण मैच में मेजबान जमशेदपुर एफसी को गोलरहित ड्रा खेलने को मजबूर किया।

लीग में पंजाब एफसी ने अपना लगातार दूसरा ड्रा खेला, जो कि उसके मुख्य कोच स्टाइकोस वेरगेटिस को संतुष्ट करेगा। पंजाब एफसी चार मैचों में दो ड्रा और दो हार से दो अंक लेकर तालिका में दसवें स्थान पर है।

अपने घर पर इस ड्रा से जमशेदपुर एफसी के हेड कोच स्कॉट कूपर नाखुश होंगे। रेड माइनर्स चार मैचों में एक जीत, दो ड्रा और एक हार से पांच अंक लेकर तालिका में सातवें से छठे स्थान पर आ गए है।

@indiansuperleague

पहला हाफ गोलरहित रहा। पंजाब एफसी ने किसी तरह से रेड माइनर्स को अपना गोल भेदने नहीं दिया, वो खुद भी स्कोर नहीं कर पाई।

हाफ टाइम तक गतिरोध बना रहा। हाफ टाइम से पहले दोनों टीमों के बीच ज्यादातर भिड़ंत मिडफील्ड पर दिखी। इस दौरान दोनों ओर से खूब टैक्लिंग हुई और फाउल किए गए। कुल ग्यारह फाउल (जमशेदपुर 6 और पंजाब 5) किए गए।

रेफरी सेंथिल नाथन ने कार्ड दिखाने में अधिक रुचि नहीं ली, उन्हें दो येलो कार्ड (पंजाब एफसी के दोनों सेंटर-बैक दिमित्रियोस चैट्ज़िसाईस और मेलरॉय मेल्विन अस्सिसी) दिखाने पड़े।

मेजबान जमशेदपुर एफसी का गेंद पर नियंत्रण 54 फीसदी रहा। रेड माइनर्स अपने आठ शॉट में से एक भी टारगेट पर नहीं रख पाए।

पंजाब ने 46 फीसदी गेंद पर कब्जा रखकर अच्छा खासा संघर्ष किया। उसकी तरफ से लगाए गए तीनों शॉट टारगेट पर नहीं थे। यह आईएसएल में इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच था और दोनों ने पहली बार 0-0 से ड्रा खेलकर अंक बांटे।