मेजर लीग सॉकर : सत्र के अंतिम मैच में इंटर मियामी की हार
मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में अर्जेंटीना के विश्वकप विजेता कप्तान लियोनल मेसी अपने फुटबॉल क्लब इंटर मियामी के लिए सत्र का अंतिम मैच पूरा खेला, टीम को जीत नहीं दिला पाए।
चार्लोट की टीम ने इंटर मियामी को 1-0 से हराया और इस लीग के प्लेऑफ में जगह बनाई। सभी को उम्मीद थी कि मेसी टीम के लिए गोल करेंगे, वह ऐसा नहीं कर पाए।
मियामी की टीम पहले ही प्लेऑफ के दौर से बाहर हो गई थी। कर्विन वर्गास ने 13वें मिनट में गोल करके चार्लोट का मैच में खाता खोल दिया।

मेसी के पास मैच में दो बार गोल करने का मौका आया, वह गोल करने में सफल नहीं हो पाए। 49वें मिनट में मेसी का गोल ऑफ साइड देकर अस्वीकार कर दिया गया और 62वें मिनट में उनका शॉट क्रॉसबार से टकरा गया था।
मियामी की टीम पिछले लीग छह मैचों से जीती नहीं है। टीम को तीन मैचों में हार मिली और तीन ड्रॉ खेले थे। उम्मीद की जा रही है कि मेसी इंटर मियामी के लिए पांच और आठ नवंबर को चीन में दो दोस्ताना मुकाबलों में खेलेंगे।
यह इंटर मियामी का पहला विदेशी दौरा होगा। फिर उनके 16 और 21 नवंबर को विश्वकप क्वालिफायर्स मुकाबलों में अर्जेंटीना के लिए खेलने की उम्मीद भी है।