Trending

टेम्बा बावुमा व शाकिब की हो सकती है वापसी, आज दक्षिण अफ्रीका की बांग्लादेश से टक्कर

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप का 23वां मैच दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश दोनों ही टीमें अपने-अपने पिछले मुकाबलों में नियमित कप्तान (टेम्बा बावुमा और शाकिब अल हसन) के बिना खेली थीं।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा और बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन की वापसी हो सकती है। टेम्बा बावुमा पेट की खराबी की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ उनकी वापसी हो सकती है।

विश्व कप की शुरुआत से पहले टेम्बा बावुमा इस साल वनडे इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स में शीर्ष पर थे।

टेम्बा बावुमा ने इस विश्व कप में अभी तक 3 पारियों में 35 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ कुल 59 रन बनाए है। इंग्लैंड के खिलाफ टॉस से कुछ मिनट पहले टेम्बा बावुमा की जगह रीजा हेंड्रिक्स ने ली थी।

रीजा ने 75 गेंद में 85 रन बनाए थे। रीजा ने रासी वान डेर डुसेन के साथ 116 गेंद में 121 रन की साझेदारी की थी। कंधे की चोट की वजह से तस्कीन अहमद कुछ समय के लिए टीम से बाहर रहेंगे। बांग्लादेश उम्मीद कर रहा है कि शाकिब अल हसन फिटनेस हासिल कर मैदान पर लौटेंगे। शाकिब अल हसन भारत के खिलाफ मैच खेलने से चूक गए थे।

शाकिब की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। शाकिब को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बाएं क्वाड मसल्स में चोट लगी थी। शाकिब के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने को लेकर अंतिम फैसला एक रनिंग सेशन के बाद लिया जाएगा। यह देखा जाएगा कि वह नेट्स में कैसी गेंदबाजी करते है।

तंजीम साकिब को भी मौका मिलने की संभावना है, क्योंकि उन्होंने तेज गेंदबाज के रूप में अपनी प्राथमिक भूमिका के अलावा अपने बल्लेबाजी कौशल को निखारने के लिए अभ्यास में काफी समय बिताया है।

इस परिदृश्य में शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। हालांकि बांग्लादेश 3 या 2 तेज गेंदबाजों के साथ उतरने को लेकर उहापोह में है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका : टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, लुंगी एनगिडी।

बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिटटन दास, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शांतो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, नसुम अहमद/शोरफुल इस्लाम, तंजीम साकिब/हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान।