तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिले कीवी प्लेयर्स
धर्मशाला में वनडे वर्ल्ड कप के 5 मैच खेले जा रहे है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी भी धर्मशाला पहुंचे हुए है. इन प्लेयर्स पर हिमाचल की संस्कृति और हिमाचल के खूबसूरत नजारों का रंग चढ़ता हुआ नजर आ रहा है. पहले नीदरलैंड अपना मैच खेलने के लिए धर्मशाला पहुंची थी.
धर्मशाला पहुंचने पर नीदरलैंड के प्लेयर्स ने हिमाचली गद्दी नाटी डाली और धर्मशाला की प्रसिद्ध ट्रैकिंग साइट त्रियुंड में भी जाकर प्राकृतिक सुंदरता को नजदीक से देखा.
इसी तरह दक्षिण अफ्रीका के प्लेयर्स ने भी हिमाचल की संस्कृति को नजदीक से जाना. न्यूजीलैंड के प्लेयर्स ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की

अब न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी भी धर्मशाला पहुंचे हुए है. 22 अक्टूबर को इंडिया के साथ खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को हार मिली थी, लेकिन अब न्यूजीलैंड का अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ 28 अक्टूबर को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में है.
ऐसे में जहां एक और न्यूजीलैंड अपने अभ्यास सत्र में भाग ले रही है. समय मिलने पर न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी धर्मशाला की वादियों में घूमने का अवसर भी नहीं छोड़ रहे है. आज मंगलवार को न्यूजीलैंड टीम के प्लेयर्स ने मैक्लोडगंज जाकर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की.
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे न्यूजीलैंड के प्लेयर्स को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होटल से धर्मशाला के मैक्लोडगंज पहुंचाया गया.
मैक्लोडगंज पहुंचने पर न्यूजीलैंड के प्लेयर्स ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की. प्लेयर्स ने काफी देर तक तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से बातचीत की.
धर्मगुरु दलाई लामा ने भी न्यूजीलैंड के प्लेयर्स को अपना आशीर्वाद दिया और न्यूजीलैंड टीम के आगामी मैच को जीतने के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी.