कोच द्रविड़ समेत कोचिंग स्टाफ ने धर्मशाला में ट्रेकिंग का उठाया लुत्फ
वनडे वर्ल्ड कप में बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय टीम का अगला मैच गत विजेता इंग्लैंड के खिलाफ है। इस मैच से पहले भारतीय कोचिंग स्टाफ धर्मशाला में ट्रेकिंग का लुत्फ उठा रहे है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच लखनऊ में 29 अक्तूबर को होगा।
भारत धर्मशाला में ही है और वहां के ठंडे मौसम का आनंद उठा रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने धर्मशाला में जीत दर्ज की थी। जहां कोचिंग स्टाफ ने ट्रेकिंग का आनंद उठाया, भारतीय प्लेयर्स ने आराम किया।

बीसीसीआई ने कोचिंग स्टाफ के ट्रेकिंग का वीडियो जारी किया। इसमें मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ और फील्डिंग कोच टी दिलीप नजर आ रहे है।
कैप्शन में लिखा गया है- टीम के प्लेयर्स के लिए एक छुट्टी का दिन, सहायक कर्मचारियों के लिए पहाड़ियों में बिताया गया एक अच्छा दिन। धर्मशाला में हमारा काम पूरा हुआ।
आगे लखनऊ में होने वाले मैच के लिए कुछ सकारात्मक भावनाएं लेकर जा रहा है। वीडियो में भारतीय कोचिंग स्टाफ त्रिउंड ट्रेक का लुत्फ उठाया। हेड कोच राहुल द्रविड़ कहते है- यहां का नजारा बेहद शानदार है। पहाड़ों में चढ़ाई करना मुश्किल है। त्रिउंड ट्रेक काफी चुनौती भरा है।
द्रविड़ कहते है- यहां के नजारे से प्यार हो गया है। हमारा दिन काफी शानदार रहा। हम अपने प्लेयर्स को यहां नहीं ला सके, क्योंकि चढ़ाई के वक्त पत्थर पर पैर रखना खतरों से भरा हो सकता है। हालांकि, जब खिलाड़ी नहीं खेल रहे होंगे और उनको आराम होगा तो मैं चाहूंगा कि उन्हें यहां लाया जाए और वह यह महसूस करें।
यहां काफी ऐसी जगहें है जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है और जो प्राकृतिक खूबसूरती से भरे हुए है। यहां की विविधता देखने लायक है। हम चाहेंगे कि हमारा अगला जनरेशन इन जगहों को खोजे और वहां का भ्रमण करे। मैं चाहूंगा कि मेरे बच्चे ऐसी जगहों पर घूमें और लुत्फ उठाएं।
विक्रम राठौड़ कहते है- हमने मैकलोडगंज के ग्लू नाम के इलाके से ट्रेक की शुरुआत की थी। आखिरी का ट्रेक मतलब ट्रेकिंग का आखिरी आधा घंटा काफी चुनौती भरा है। जैसे ही आप ऊपर आ जाते हैं, जो नजारा वो आपकी सारी थकान दूर कर देता है।
विश्व कप की बात करें तो भारत विजयरथ पर सवार है। उसने अभी तक अपने पांचों मैच जीते है और इस विश्व कप में अब तक अपने सभी मैच जीतने वाली एकमात्र टीम है।
भारत अंक तालिका में शीर्ष चार में शामिल इकलौती एशियाई टीम है। भारत ने न्यूजीलैंड को मात देकर शीर्ष स्थान पर आई थी। उसके पांच मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक है।
भारत का नेट रन रेट +1.353 है। भारत का अगला मैच इंग्लैंड के साथ 29 अक्तूबर को है। इसके बाद टीम दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और श्रीलंका से मैच खेलेगी।