वनडे रैंकिंग : विराट तीन स्थान की छलांग से छठें पायदान पर, जानें अन्य प्लेयर्स का हाल
आईसीसी द्वारा जारी वनडे प्लेयर्स रैंकिंग में स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को तीन स्थान का फायदा मिला है। वह अब छठे पायदान पर आ गए है। उनके खाते में 747 रेटिंग अंक है।
उनका बल्ला वर्ल्ड कप में जमकर गदर मचा रहा है। वह पांच मैचों में चार दमदार पारी खेल चुके है। कोहली ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 और बांग्लादेश के विरुद्ध नाबाद 103 रन बनाए। उन्होंने अफगानिस्तान के सामने 55 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन जोड़े।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को दो स्थान का घाटा सहना पड़ा है। वह आठवें नंबर पर आ गए है। उनके 725 अंक है। रोहित भी इन दिनों शानदार लय में है। उन्होंने वर्ल्ड कप में एक अर्धशतक और एक शतक जमाया है। वह दो बार 45 रन से अधिक बनाकर पवेलियन लौटे।

भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल नंबर-2 पर है। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से बादशाहात छीनने की ओर कदम बढ़ा दिए है। दोनों के बीच सिर्फ छह अंक का फासला रह गया है। गिल के 823 और बाबर के 829 रेटिंग अंक है।
बता दें गिल ने मौजूदा टूर्नामेंट में तीन मैच खेले और 95 रन बनाए। वह शुरुआती दो मैचों में बीमारी की वजह से प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे।
गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। दूसरी ओर बाबर कुछ खास टच में नजर आ रहे है। उन्होंने पांच मैचों में 157 रन बटोरे है। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर क्विंटन डिकॉक (769 अंक) तीसरे पायदान पर है।
उनके साथी हेनरिक क्लासेन (756 अंक) सात स्थान की छलांग लगाकर चौथे नंबर पर आ गए है। यह उनके करियर की हाई रेटिंग है। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर (दो स्थान ऊपर) पांचवें स्थान पर पहुंच गए है।
वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के पेसर जोश हेजलवुड (670 रेटिंग अंक) टॉप पर है। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के 668 अंक है और वह दूसरे स्थान पर है।
सिराज को एक स्थान का फायदा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज (656 अंक) दो पायदान ऊपर उठकर तीसरे पर आ गए है।
यह उनके करियर की नई उच्चतम रेटिंग है। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (चार पायदान ऊपर छठे स्थान पर) और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एडम जम्पा (चार पायदान ऊपर सातवें स्थान पर) ने टॉप-10 में एंट्री कर ली है।