लखनऊ पहुंचने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, 29 अक्टूबर को इंग्लैंड से मैच
वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने अगले मैच के लिए बुधवार रात लखनऊ आ गई है।बीसीसीआई ने खुद अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर टीम इंडिया के लखनऊ पहुंचने का वीडियो पोस्ट किया है।
इस वीडियो में विराट कोहली-रोहित शर्मा समेत भारतीय प्लेयर्स का भव्य स्वागत देखने को मिल रहा है। हालांकि टीम के साथ हार्दिक पांड्या नजर नहीं आए।
भारत को यहां 29 अक्टूबर को गत विजेता इंग्लैंड के खिलाफ अपना अगला मैच खेलना है। अगर टीम इंडिया यह मैच जीतने में सफल रहती है तो वह जीत की डबल हैट्रिक लगाने के साथ सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का कर लेगी।
भारत ने वर्ल्ड कप में अभी तक 5 मैच जीते है और हर मैच जीतकर टीम यहां पहुंची है। भारत बनाम इंग्लैंड मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 29 अक्टूबर को खेला जाना है।

यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा, टॉस के लिए दोनों कप्तान रोहित शर्मा और जोस बटलर मैदान पर आधे घंटे पहले डेढ बजे उतरेंगे।
बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल होने के बाद हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछला वर्ल्ड कप मैच नहीं खेल पाए थे। उस समय उम्मीद जताई जा रही थी कि हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम सो जुड़ेंगे और वह यह मैच खेल भी सकते है।
मगर अब खबर है कि हार्दिक पांड्या अपने टखने की चोट से उबर नहीं पाए है और इस वजह से वह अगले दो मैच मिस कर सकते है। भारत को 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ तो दो नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला खेलना है।