श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की जीत पर होगी नजर
वनडे वर्ल्ड कप में आज गत विजेता इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में पांचवां मैच होगा। इंग्लैंड को 4 में से केवल एक में जीत और तीन में हार मिली है। दूसरी ओर श्रीलंका को भी चार में से तीन में हार और एक में जीत मिली है।
दोपहर 2 बजे से होगा मैच
वैसे वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ 16 साल से जीत का इंतजार है। टीम को आखिरी जीत 1999 में मिली थी। तब से दोनों टीमों के बीच चार मैच (2007, 2011, 2015 और 2019) खेले गए और सभी में इंग्लिश टीम को हार मिली। आखिरी चार मैच श्रीलंका ने लगातार जीते है।

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 78 वनडे हुए है। इंग्लैंड को 38 में और श्रीलंका को 36 में जीत मिली। तीन मैच नो रिजल्ट और एक टाई रहा। टूर्नामेंट की बात करें तो दोनों के बीच अब तक 11 मैच खेले गए है, जिसमें इंग्लैंड को 6 में और श्रीलंका को 5 में जीत मिली।
इस वर्ल्ड कप इंग्लैंड से डेविड मलान ने सबसे ज्यादा रन बनाए है। उनके नाम एक शतक है। गेंदबाजी में रीस टॉप्ली ने सबसे ज्यादा विकेट झटके है, वो चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके है। तो अभी इंग्लैंड की ओर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज आदिल रशीद है।
श्रीलंका की ओर से टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर सदीरा समरविक्रमा है। उन्होंने एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी लगाई है। बॉलिंग में दिलशान मदुशंका टॉप विकेटटेकर है, उन्होंने चार मैचों में 11 विकेट लिए है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। इस मैदान पर अब तक 27 वनडे मैच हुए है।
पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 12 और टारगेट चेज करने वाली टीम ने 12 मैच जीते। दो मैच नो रिजल्ट और एक मैच टाई रहा। पहली इनिंग का एवरेज स्कोर 264 रन है।
बेंगलुरु का मौसम गुरुवार को साफ रहेंगा। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। बारिश होने की 1% आशंका है। तापमान 31 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
इंग्लैंड : पिछले 5 वनडे में से 1 में जीत मिली। 3 मैचों में हार, एक मैच नो रिजल्ट रहा।
श्रीलंका : पिछले 5 में से 4 में हार। केवल 1 मैच में जीत मिली है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दुषन हेमंथ, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, महीश तीक्षणा और दिलशान मदुशंका।
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, डेविड विली, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड और क्रिस वोक्स।