न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए धर्मशाला पहुंची ऑस्ट्रेलिया टीम
वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया धर्मशाला पहुंच गई है। कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया विशेष विमान से 2:00 बजे गगल हवाई अड्डे पर उतरी।
हवाई अड्डे से सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर बाहर निकले। हवाई अड्डे पर एचपीसीए के पदाधिकारियों की ओर से प्लेयर्स को स्वागत किया गया।
हवाई अड्डे से ऑस्ट्रेलिया टीम गाड़ी से सीधे होटल रेडिसन ब्लू आ गई। शुक्रवार को क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया सुबह के सत्र में अभ्यास करेगी।

28 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ मैच खेलेगी। विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया अपने पांच मैचों में तीन मैच जीतकर चौथे स्थान पर है, न्यूजीलैंड टीम चार मैच जीतने पर आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
ऑस्ट्रेलिया टीम में पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जंपा, मिचेल स्टार्क है।
28 अक्टूबर को होने वाले न्यूजीलैंड के साथ मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया शुक्रवार को सुबह के सत्र में अभ्यास के लिए क्रिकेट स्टेडियम आएगी। टीम शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक पर नेट अभ्यास करेगी।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर एक बार फिर पसंदीदा धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेलते नजर आएंगे। डेविड धर्मशाला में एक टेस्ट और आईपीएल के मैच खेल चुके है।
यहां पर खेलने के लिए हमेशा उत्साहित रहते है। वॉर्नर वर्ष 2012 में आईपीएल मैच के दौरान भी एचपीसीए मैदान में खेल चुके है।
वर्ष 2017 में हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट के दौरान वार्नर ने पहली इनिंग में अर्धशतक लगाया था। मई 2022 में आईपीएल के दौरान दिल्ली के कप्तान रूप में वार्नर यहां मैच खेल चुके है।