इंग्लैंड के खिलाफ जीत के लिए टीम इंडिया तैयार, जमकर की फिटनेस प्रैक्टिस
वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच गत विजेता इंग्लैंड से है। 29 अक्टूबर को खेले जाने वाले इस मैच के लिए टीम इंडिया बुधवार को लखनऊ आ गई जिसने गुरुवार को खब अभ्यास किया। मैच के लिए इंग्लैंड टीम शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेगी जिसे गुरुवार को बेंगलुरु में खेले गए मैच में श्रीलंका ने आठ विकेट से हराया है।
गुरुवार देर शाम पहले दिन शुरू के 1 घंटे में प्लेयर्स ने फिटनेस को लेकर प्रैक्टिस की। सभी प्लेयर्स ने ग्राउंड के चक्कर लगाए किसी ने एक तो किसी ने दो। सबसे ज्यादा शार्दुल ठाकुर ने ग्राउंड के तीन चक्कर लगाए।

कुलदीप यादव और जसमीत बुमराह थोड़ा बहुत बॉलिंग अभ्यास किया। राहुल द्रविड़ ने टीम के करीब चार से ज्यादा प्लेयर्स को बाउंड्री लाइन पर कैच प्रैक्टिस करवाया।
शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन जैसे प्लेयर्स ने फुटबॉल खेल कर पैरों के लिए फिटनेस बढ़ाया।

एक्सपर्ट की माने तो इंग्लैंड से पहले इकाना में प्रैक्टिस करना भारत के लिए फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि उन्हें स्टेडियम में अभ्यास का ज्यादा समय मिलेगा।

रोहित की कप्तानी वाली भारतीय टीम विश्वकप की अंक तालिका में टॉप पर है। इंग्लैंड 8वें स्थान पर है। अगर लखनऊ में भारत जीतता है तो सेमीफाइनल में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी।
इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने सभी मैच जीतने होंगे। ऐसे में इकाना स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है।

भारत विश्व कप में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। दूसरी तरफ इंग्लैंड 4 में से 3 मैच गंवा चुकी है। हालांकि, भारत में हुए विश्वकप मैचों का इतिहास देखें तो इंग्लैंड ने हमेशा इंडिया को हराया है।
ऐसे में 36 साल से अपनी सरजमीं पर इग्लैंड को न हरा पाने वाले दाग को धोने का भारतीय टीम के पास इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता है।

भारत में यह चौथा विश्वकप हो रहा है। इससे पहले भारत में 1987, 1996 और फिर 2011 में विश्वकप हुआ था। इसमें वर्ष 1987 और 2011 के विश्वकप में इंग्लैंड और भारत की टीमों की भिड़त हुई। इनमें एक बार भी भारत जीत नहीं पाया है।
दरअसल, साल 1987 विश्वकप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर भारत बाहर हो गया था। वर्ष 2011 के विश्वकप में दोनों ही देश के बीच का मैच ड्रॉ हो गया था। ऐसे में 36 साल के इतिहास में टीम इंडिया अगर इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड की टीम को हरा देती है, तो यह रिकॉर्ड टूट जाएगा।

इतिहास खंगालें तो लखनऊ की पिच भारत के लिए हमेशा से लकी रही है। विश्वकप से पहले इसमें कई सुधार भी किए गए है, जो इस बड़े मैच से पहले टीम अभ्यास सत्र में परखने की कोशिश करेगी।
इकाना स्टेडियम में अगर टीम इंग्लैंड को हराती है, तो यह एक नया रिकॅार्ड होगा। इंग्लैंड इकाना में पहली बार वनडे खेलने आएगी।
मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। विश्वकप के इतिहास पर नजर डालें तो टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 8 मैच हुए है।
इसमें से 4 मैच साल 1975, 1987, 1992 और 2019 के विश्वकप में इंग्लैंड टीम को जीत मिली थी। वर्ष 1975 को छोड़ दिया जाए तो बाकी 3 बार भारत को हराने के बाद इंग्लैंड फाइनल तक पहुंची है।
इंडिया का रिकॉर्ड भी कुछ ऐसा ही है। टीम इंडिया ने 1983 विश्वकप सेमीफाइनल, 1999 लीग और 2003 सुपर सिक्स में इंग्लैंड को हरा चुकी है।
भारत यहां 27 और 28 अक्टूबर को भी प्रैक्टिस करेगी। उसकी तुलना में इंग्लैंड यहां प्रैक्टिस करने का कम मौका मिलेगा। यहां इंग्लैंड 28 अक्टूबर को प्रैक्टिस करने वाली है।
रोहित, विराट और केएल राहुल, सूर्य कुमार यादव, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविचंद्र अश्विन भी पहली बार इकाना में वनडे खेलेंगे। पांड्या के खेलने पर अभी संशय है।
वह बेंगलुरु के एनसीए में अपनी चोट का इलाज कर रहे है। टीम में शुभमन गिल, स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ईशान किशन यहां मैच खेल चुके है।
कोहली अब तक वनडे मैच में 48 शतक मार चुके है। मास्टर ब्लास्टर सचित तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने का उनके पास अच्छा मौका है।
धर्मशाला के मैच में वह शतक से चूक गए थे। ऐसे में अगर वह यहां शतक लगाते है तो सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
एक नजर आंकड़ों पर
कुल मैच – 106
इंडिया जीता – 57
इंग्लैंड जीता – 44
विश्वकप मैच आंकड़े
कुल मैच – 8
इंडिया जीता – 3
इंग्लैंड जीता – 4
ड्रा हुआ – 1
विश्वकप (भारत में हुए मैच)
भारत जीता – 0
इंग्लैंड जीता – 2