Trending

सेमीफाइनल की होड़ के लिए पाक को चाहिए जीत, दक्षिण अफ्रीका से आज टक्कर

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जाएगा। वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका 5 मैचों में 4 जीत के बाद अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान लगातार 3 मैच हारने के बाद छठे नंबर पर है। अब पाक को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए सभी मैच जीतने ही होंगे।

दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा मैच

वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 5 मैच हुए, 3 में दक्षिण अफ्रीका और 2 में पाकिस्तान को जीत मिली। 1999 के बाद दोनों टीमों के बीच 2 ही मैच हुए, दोनों में पाकिस्तान को जीत मिली।

ये मैच 2015 और 2019 में खेले गए। 2015 से पहले दोनों के बीच 3 मैच हुए, सभी दक्षिण अफ्रीका ने जीते। वनडे में दोनों टीमों के बीच 82 मैच हुए। 51 में दक्षिण अफ्रीका और 30 में पाकिस्तान को जीत मिल, एक मैच बेनतीजा भी रहा।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा बीमारी की वजह से टीम के पिछले दोनों मैच नहीं खेल सके। उनके ठीक होने की खबरें आ रही है, ऐसे में आज के मैच में वह रीजा हेंड्रिक्स की जगह ले सकते है। हेंड्रिक्स ने 2 मैच में एक फिफ्टी लगाई है।

इस टूर्नामेंट में क्विंटन डी कॉक टीम के टॉप रन स्कोरर है, वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी है। कगिसो रबाडा ने टीम के लिए सबसे अधिक 10 विकेट लिए है।

पाकिस्तान के लिए फखर जमान पिछले 4 मैच नहीं खेल सके, उनकी जगह प्लेइंग-11 में शामिल किए गए अब्दुल्लाह शफीक ने बेहतरीन परफॉर्म किया है।

फखर बीच में बीमार भी हो गए थे, वह अब पूरी तरह फिट है, ऐसे में वह आज के मैच में इमाम-उल-हक की जगह ले सकते है। दूसरी ओर हसन अली भी बीमार है, उनकी जगह टीम में मोहम्मद वसीम जूनियर को शामिल किया जा सकता है।

मोहम्मद रिजवान इस टूर्नामेंट में टीम के टॉप रन स्कोरर है, उन्होंने 5 मुकाबलों में 302 रन बनाए है। शाहीन शाह अफरीदी ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए है।

चेपॉक की पिच हमेशा से स्पिनर्स को मदद करते आई है, रात के समय यहां ओस होने की वजह से बैटिंग भी आसान हो जाती है। पिछले मैच में अफगानिस्तान ने यहां पाकिस्तान के खिलाफ 282 रन चेज किए थे। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

चेन्नई में आज बारिश की कोई संभावना है, हवा 6 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। टेम्परेचर 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

संभावित प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका : ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स/टेम्बा बावुमा, रासी वान डर डसन, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन , जेराल्ड कूट्जी/तबरेज शम्सी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल- हक/फखर जमान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, उसामा मीर, शादाब खान, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर/हसन अली।