Trending

फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज : अर्जुन एरिगेसी ने एंटोन गुइजारो को दी मात

ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने अपने पारंपरिक आक्रामक अंदाज में खेलते हुए फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज में स्पेन के एंटोन गुइजारो को हराया, एस एल नारायणन ने ग्रैंडमास्टर अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक से ड्रॉ खेला। अर्जुन ने 40 चालों के बाद बाजी जीती। कतर मास्टर्स में तीसरे स्थान पर रहे केरल के नारायणन ने 33 चालों के बाद ड्रॉ खेला।

साभार : गूगल

रौनक साधवानी ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अमेरिका के हिकारू नकामूरा को ड्रॉ पर रोका। यह मैच 25 चालों तक ही चला। महिला वर्ग में पूर्व विश्व चैंपियन झोंगयी ने दिव्या देशमुख को हराया जबकि बी सविता को पूर्व विश्व चैंपियन एंतोआनेता स्टेफानोवा ने मात दी।