Trending

होड़ में बने रहने के लिए नीदरलैंड को करना होगा बेहतर प्रदर्शन

वनडे वर्ल्ड कप में शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच से पहले नीदरलैंड के कप्तान ने बड़ा बयान दिया है। वहीं नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया, उसके बाद टीम अच्छा खेल नहीं दिखा पाई।

नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने शुक्रवार को बोला कि मैच जीतने के लिए उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा। नीदरलैंड ने विश्व कप में अभी तक एक जीत दर्ज की है और उस पर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

एडवर्ड्स ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर बोला, “मेरा मानना है कि हमने अभी तक इस टूर्नामेंट में अच्छी क्रिकेट खेली है, मैच जीतने के लिए हमने अभी तक जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

बता दें कि नीदरलैंड ने क्वालीफाइंग मैच में दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को मात देकर विश्व कप में जगह बनाई थी।
वर्तमान टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका पर जीत के बाद टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम 90 रन पर ऑल आउट हो गई थी और नीदरलैंड को 309 रन से हार मिली थी।