Trending

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत पर ऑस्ट्रेलिया की निगाह

वनडे वर्ल्ड कप में आज यानी शनिवार 28 अक्टूबर को दो मैच होंगे। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सुबह 10:30 बजे होगा। दिन का दूसरा मैच बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से होगा।

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड का मैच सुबह 10:30 बजे से

बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड का मैच दोपहर 2 बजे से

अगर ऑस्ट्रेलिया आज जीतती है तो उसकी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरी जीत होगी। ऑस्ट्रेलिया को 2015 और 2019 वाले वर्ल्ड कप में जीत मिली थी।

दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में छठा मैच रहेगा। ऑस्ट्रेलिया को 5 में से तीन में जीत और दो में हार मिली है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड को पांच में से चार में जीत और एक मैच में हार मिली है।

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 141 वनडे हुए है। ऑस्ट्रेलिया ने 95 और न्यूजीलैंड ने 39 मैच जीते। 7 मैच बेनतीजा रहे। वनडे वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। टूर्नामेंट में दोनों के बीच 11 मैच हुए। 8 में ऑस्ट्रेलिया, 3 में न्यूजीलैंड को जीत मिली।

इस वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा रन बनाए है। उनके नाम दो शतक है। गेंदबाजी में एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा विकेट झटके है।

न्यूजीलैंड की ओर से टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर रचिन रवींद्र है। उन्होंने एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी लगाई है। बॉलिंग में मिचेल सैंटनर टॉप विकेटटेकर है, उन्होंने 5 मैचों में 12 विकेट लिए है।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। इस मैदान पर अब तक 8 वनडे हुए है। पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम ने 3 और चेज करने वाली टीम ने 5 मैच जीते है।

धर्मशाला का शनिवार को मौसम साफ नहीं रहेगा। बदल छाए रहेंगे और ठंड भी रहेगी। बारिश की 2% आशंका है। तापमान 29 से 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट।

ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड।