Trending

वर्ल्ड कप : खराब प्रदर्शन की शिकार बांग्लादेश की आज नीदरलैंड से टक्कर

वनडे वर्ल्ड कप में आज दूसरा मैच बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 1 वनडे खेला गया है। वो एक मैच नीदरलैंड जीता था। टूर्नामेंट में दोनों के बीच 1 मैच हुआ। उसमें बांग्लादेश को जीत मिली। यानी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल दो वनडे खेले गए है।

बांग्लादेश का परफॉर्मेंस इस वर्ल्ड कप अच्छा नहीं रहा। महमूदुल्लाह रियाद टूर्नामेंट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए है। कप्तान शाकिब अल हसन गेंदबाजी में सबसे आगे है।

नीदरलैंड की ओर से टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर कॉलिन एकरमैन है। उन्होंने एक हाफ सेंचुरी लगाई है। बॉलिंग में बास डे लीडे टॉप विकेटटेकर है।

ईडन गार्डन की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। इस मैदान पर अब तक 31 वनडे हुए है। पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम ने 18 और चेज करने वाली टीम ने 12 मैच जीते है। एक मैच नो रिजल्ट रहा।

कोलकाता का शनिवार को मौसम साफ रहेगा। आज यहां का मौसम काफी गर्म रहने वाला है। बारिश की 1% आशंका है। तापमान 33 से 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), तंजिद हसन तमीम, लिट्टन दास, नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह रियाद, नसुम अहमद, हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान।

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डाउड, कॉलिन एकरमैन, बास डे लीडे, तेजा निदमनुरु, सायब्रांड एंगलब्रेक्ट, रूलोफ वान डर मेर्व, लॉगन वान बीक, आर्यन दत्त और पॉल वान मीकरन।