Trending

सुल्तान जोहोर कप : भारत शीर्ष पर, मलेशिया को 3-1 से दी मात

आदित्य लालेज (28′), अमनदीप लाकड़ा (37′) और रोहित (54′) के गोल से भारत ने 11वें सुल्तान जोहोर कप में मेजबान मलेशिया के खिलाफ 3-1 से शानदार जीत हासिल की।

मलेशिया के लिए एकमात्र गोल सुहैमी इरफान शाहमी (13′) ने किया। इस जीत के बाद भारत तालिका में पूल बी में शीर्ष पर आ गया है। पाक के खिलाफ शुरुआती गेम 3-3 से ड्रा पर खत्म करने के बाद जोश और आत्मविश्वास से लबरेज भारत ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन किया।

@hockeyindia

फॉरवर्ड अंगद बीर सिंह ने फॉरवर्ड लाइन में भारत की कमान संभाली और आदित्य के साथ मिलकर गोल करने के मौके बनाए, सतर्क मलेशियाई गोलकीपर रफैजुल मोहम्मद ने भारत को बढ़त लेने से रोक दिया। मलेशिया के सुहैमी इरफान शाहमी ने 13वें मिनट में गोल कर बढत को 1-0 कर दिया।

दूसरे क्वार्टर के पहले कुछ मिनटों में भारत ने सर्कल में मौके बनाए और अंगद ने लगातार दो पेनाल्टी कार्नर हासिल किये मगर भारतीय उन्हें गोल में बदलने में नाकाम रहे।

भारत को पहली सफलता 28वें मिनट में मिली जब आदित्य लालागे ने विष्णुकांत सिंह के एक शानदार क्रॉस पर बराबरी का गोल दागा, जिससे पहला हाफ टाई पर खत्म हुआ।.

मलेशिया ने तीसरे क्वार्टर की आक्रामक शुरुआत की और पेनाल्टी कार्नर हासिल किया, भारतीय रक्षापंक्ति ने उसे नाकाम कर दिया। अगले मिनट में, कप्तान उत्तम सिंह और गुरजोत के अग्रिम पंक्ति के संयोजन की बदौलत भारत को पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन अमनदीप लाकड़ा शॉट चूक गए।

37वें मिनट में उत्तम के सर्कल कौशल ने भारत को एक और पेनाल्टी कार्नर दिलाया और इस बार उसे लाकड़ा ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।

चौथे क्वार्टर में भारत का दबदबा रहा, 50वें मिनट में आदित्य ने शॉट लगाकर भारत की बढ़त बढ़ाने की कोशिश की, रफैजुल ने इसे बचा लिया।

जैसे-जैसे क्वार्टर आगे बढ़ा, भारत का आक्रमण जारी रहा, और उन्हें इसका इनाम तब मिला जब गुरजोत सिंह ने खेल में सात मिनट शेष रहते हुए पेनल्टी कॉर्नर जीता और रोहित ने भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया और गेम 3-1 से जीत लिया। भारत अब अपना अगला मैच 30 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।