Trending

शानदार लेजर शो की जगमग के साथ दर्शकों ने गाया वंदेमातरम

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप के भारत बनाम इंग्लैैंड के मध्य खेले गए वर्ल्ड कप के मैच में 47 हजार क्रिकेट प्रेमियों ने एक साथ वंदे मातरम गाकर अंग्रेजों की क्रिकेट टीम का दिल दहला दिया.

इकाना स्टेडियम की लाइट को बंद कर शानदार लेजर शो के दौरान मैदान में मौजूद दर्शकों ने वंदे मातरम गीत गाया, दूसरी ओर अंग्रेज बल्लेबाज इस दबाव को सह नहीं सके और एक के बाद एक उनकी विकेट गिरते रहे।

अंग्रेजों की पारी के पहले ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान यह लेजर शो आयोजित हुआ. सबसे पहले ग्राउंड की सारी लाइट बुझाकर लेजर लाइट जलाई गई और दर्शक ने अपने अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाई. साथ ही वंदे मातरम गीत बजने लगा और डीजे ने लोगों साथ ही साथ यह गीत गाने की अपील की और देशभक्ति का जो समा बंधा वह देखने योग्य था.

हजारों लोग गीत को गुना गुना रहे थे. सभी मंत्रमुग्ध हुए जा रहे थे, बुरा हाल उस अंग्रेज टीम का था, जिसकी आधी टीम पैवेलियन की राह पकड़ कर संघर्ष करती हुई नजर आ रही थी.

भारत के विश्व कप के हर मैच के दौरान यह लेजर शो आयोजित होता है. जिसमें यही प्रक्रिया हर जगह दोहराई जाती है, जो कि काफी आकर्षक होती है.

यह बात आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने इसे बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बताया था. उन्हीं की टीम के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर ने मैक्सवेल को जवाब देते हुए लेजर शो का समर्थन करते हुए इसे शानदार बोला था. जिसके बाद से इस लेजर शो को लेकर काफी चर्चा हो रही है.